Home Bibles ☰ Books भजन संहिता 22:19 · हिन्दी बाइबिल
भजन संहिता 22:19 · हिन्दी बाइबिल

परन्तु हे यहोवा तू दूर न रह! हे मेरे सहायक, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!

Cross references

भजन संहिता 10:1

हे यहोवा तू क्यों दूर खड़ा रहता है? संकट के समय में क्यों छिपा रहता है?

भजन संहिता 18:1

हे परमेश्वर, हे मेरे बल, मैं तुझ से प्रेम करता हूं।

भजन संहिता 21:1

हे यहोवा तेरी सामर्थ्य से राजा आनन्दित होगा; और तेरे किए हुए उद्धार से वह अति मगन होगा।

भजन संहिता 22:11

मुझ से दूर न हो क्योंकि संकट निकट है, और कोई सहायक नहीं।

भजन संहिता 40:13

हे यहोवा, कृपा करके मुझे छुड़ा ले! हे यहोवा, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!

भजन संहिता 40:17

मैं तो दीन और दरिद्र हूं, तौभी प्रभु मेरी चिन्ता करता है। तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे मेरे परमेश्वर विलम्ब न कर।।

भजन संहिता 69:13

परन्तु हे यहोवा, मेरी प्रार्थना तो तेरी प्रसन्नता के समय में हो रही है; हे परमेश्वर अपनी करूणा की बहुतायात से, और बचाने की अपनी सच्ची प्रतिज्ञा के अनुसार मेरी सुन ले।

भजन संहिता 70:5

मैं तो दीन और दरिद्र हूं; हे परमेश्वर मेरे लिये फुर्ती कर! तू मेरा सहायक और छुडानेवाला है; हे यहोवा विलम्ब न कर!

Interlinear

Choose Theme