Home Bibles ☰ Books भजन संहिता 70:5 · हिन्दी बाइबिल
भजन संहिता 70:5 · हिन्दी बाइबिल

मैं तो दीन और दरिद्र हूं; हे परमेश्वर मेरे लिये फुर्ती कर! तू मेरा सहायक और छुडानेवाला है; हे यहोवा विलम्ब न कर!

Cross references

भजन संहिता 13:1

हे परमेश्वर तू कब तक? क्या सदैव मुझे भूला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझ से छिपाए रहेगा?

भजन संहिता 40:17

मैं तो दीन और दरिद्र हूं, तौभी प्रभु मेरी चिन्ता करता है। तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे मेरे परमेश्वर विलम्ब न कर।।

भजन संहिता 69:29

परन्तु मैं तो दु:खी और पीड़ित हूं, इसलिये हे परमेश्वर तू मेरा उद्धार करके मुझे ऊंचे स्थान पर बैठा।

भजन संहिता 109:22

क्योंकि मैं दी और दरिद्र हूं, और मेरा हृदय घायल हुआ है।

भजन संहिता 141:1

हे यहोवा, मैं ने तुझे पुकारा है; मेरे लिये फुर्ती कर! जब मैं तुझ को पुकारूं, तब मेरी ओर कान लगा!

इब्रानियों 10:37

क्योंकि अब बहुत ही थोड़ा समय रह गया है जब कि आनेवाला आएगा, और देर न करेगा।

प्रकाशितवाक्य 22:20

जो इन बातों की गवाही देता है, वह यह कहता है, हां शीघ्र आनेवाला हूं। आमीन। हे प्रभु यीशु आ।।

Interlinear

Choose Theme