Home Bibles ☰ Books यहोशू 24:4 · हिन्दी बाइबिल
यहोशू 24:4 · हिन्दी बाइबिल

फिर मैं ने इसहाक को याकूब और एसाव दिया। और एसाव को मैं ने सेईर नाम पहाड़ी देश दिया कि वह उसका अधिकारी हो, परन्तु याकूब बेटों- पोतों समेत मि को गया।

Cross references

उत्पत्ति 25:24

जब उसके पुत्रा उत्पन्न होने का समय आया, तब क्या प्रगट हुआ, कि उसके गर्भ में जुड़वे बालक है।

उत्पत्ति 25:26

पीछे उसका भाई अपने हाथ से एसाव की एड़ी पकडे हुए उत्पन्न हुआ; और उसका नाम याकूब रखा गया। और जब रिबका ने उनको जन्म दिया तब इसहाक साठ वर्ष का था।

उत्पत्ति 32:3

तब यहोवा ने याकूब से कहा, अपने पितरों के देश और अपनी जन्मभूमि को लौट जा, और मैं तेरे संग रहूंगा।

उत्पत्ति 36:8

एसाव जो एदोम भी कहलाता है : सो सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने लगा।

उत्पत्ति 36:9

सेईर नाम पहाड़ी देश में रहनेहारे एदोमियों के मूल पुरूष एसाव की वंशावली यह है :

उत्पत्ति 46:1

तब इस्राएल अपना सब कुछ लेकर कूच करके बेर्शेबा को गया, और वहां अपने पिता इसहाक के परमेश्वर को बलिदान चढ़ाए।

उत्पत्ति 46:6

और वे अपनी भेड़- बकरी, गाय- बैल, और कनान देश में अपने इकट्ठा किए हुए सारे धन को लेकर मि में आए।

उत्पत्ति 46:7

और याकूब अपने बेटे- बेटियों, पोते- पोतियों, निदान अपने वंश भर को अपने संग मि में ले आया।।

व्यवस्थाविवरण 2:5

उन्हें न छेड़ना; क्योंकि उनके देश में से मैं तुम्हें पाँव धरने का ठौर तक न दूँगा, इस कारण कि मैं ने सेईर पर्वत एसावियों के अधिकार में कर दिया हैं।

भजन संहिता 105:23

फिर इस्राएल मि में आया; और याकूब हाम के देश में परेदशी रहा।

प्रेरितों के काम 7:15

तब याकूब मिसर में गया; और वहां वह और हमारे बापदादे मर गए।

Interlinear

Choose Theme