Home Genesis 10 · हिन्दी बाइबिल

Genesis

Chapter 10

हिन्दी बाइबिल
1नूह के पुत्रा जो शेम, हाम और येपेत थे उनके पुत्रा जलप्रलय के पश्चात् उत्पन्न हुए : उनकी वंशावली यह है।।
2येपेत के पुत्रा : गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास हुए।
3और गोमेर के पुत्रा : अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए।
4और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।
5इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।।
6फिर हाम के पुत्रा : कूश, और मि , और फूत और कनान हुए।
7और कूश के पुत्रा सबा, हवीला, सबता, रामा, और सबूतका हुए : और रामा के पुत्रा शबा और ददान हुए।
8और कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहिला वीर वही हुआ है।
9वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला ठहरा, इस से यह कहावत चली है; कि निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला।
10और उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबुल, अक्कद, और कलने हुआ।
11उस देश से वह निकलकर अश्शूर् को गया, और नीनवे, रहोबोतीर, और कालह को,
12और नीनवे और कालह के बीच रेसेन है, उसे भी बसाया, बड़ा नगर यही है।
13और मि के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,
14और पत्रुसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों मे से तो पलिश्ती लोग निकले।।
15फिर कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ सीदोन, तब हित्त,
16और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
17हिव्वी, अर्की, सीनी,
18अर्वदी, समारी, और हमाती लोग भी हुए : फिर कनानियों के कुल भी फैल गए।
19और कनानियों का सिवाना सीदोन से लेकर गरार के मार्ग से होकर अज्जा तक और फिर सदोम और अमोरा और अदमा और सबोयीम के मार्ग से होकर लाशा तक हुआ।
20हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।।
21फिर शेम, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरूष हुआ, और जो येपेत का ज्येष्ठ भाई था, उसके भी पुत्रा उत्पन्न हुए।
22शेम के पुत्रा : एलाम, अश्शूर्, अर्पक्षद्, लूद और आराम हुए।
23और आराम के पुत्रा : ऊस, हूल, गेतेर और मश हुए।
24और अर्पक्षद् ने शेलह को, और शेलह ने एबेर को जन्म दिया।
25और एबेर के दो पुत्रा उत्पन्न हुए, एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बंट गई, और उसके भाई का नाम योक्तान है।
26और योक्तान ने अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह,
27यदोरवाम, ऊजाल, दिक्ला,
28ओबाल, अबीमाएल, शबा,
29ओपीर, हवीला, और योबाब को जन्म दिया : ये ही सब योक्तान के पुत्रा हुए।
30इनके रहने का स्थान मेशा से लेकर सपारा जो पूर्व में एक पहाड़ है, उसके मार्ग तक हुआ।
31शेम के पुत्रा ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।।
32नूह के पुत्रों के घराने ये ही हैं : और उनकी जातियों के अनुसार उनकी वंशावलियां ये ही हैं; और जलप्रलय के पश्चात् पृथ्वी भर की जातियां इन्हीं में से होकर बंट गई।।
Bible Study with Steffi App

Memorize verses with spaced repetition. Free, no ads, 15+ languages.

Download Free ↗

Choose Theme