Home Bibles ☰ Books निर्गमन 16:14 · हिन्दी बाइबिल
निर्गमन 16:14 · हिन्दी बाइबिल

और जब ओस सूख गई तो वे क्या देखते हैं, कि जंगल की भूमि पर छोटे छोटे छिलके छोटाई में पाले के किनकों के समान पड़े हैं।

Cross references

निर्गमन 16:31

और इस्राएल के घरानेवालों ने उस वस्तु का नाम मन्ना रखा; और वह धनिया के समान श्वेत था, और उसका स्वाद मधु के बने हुए पुए का सा था।

गिनती 11:7

मन्ना तो धनिये के समान था, और उसका रंग रूप मोती का सा था।

व्यवस्थाविवरण 8:3

उस ने तुझ को नम्र बनाया, और भूखा भी होने दिया, फिर वह मन्ना, जिसे न तू और न तेरे पुरखा ही जानते थे, वही तुझ को खिलाया; इसलिये कि वह तुझ को सिखाए कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं जीवित रहता, परन्तु जो जो वचन यहोवा के मुंह से निकलते हैं उन ही से वह जीवित रहता है।

नहेमायाह 9:15

और उनकी भूख मिटाने को आकाश से उन्हें भोजन दिया और उनकी प्यास बुझाने को चट्टान में से उनके लिये पानी निकाला, और उन्हें आज्ञा दी कि जिस देश को तुम्हें देने की मैं ने शपथ खाई है उसके अधिकारी होने को तुम उस में जाओ।

भजन संहिता 78:24

और उनके लिये खाने को मान बरसाया, और उन्हे स्वर्ग का अन्न दिया।

भजन संहिता 105:40

उन्हों ने मांगा तब उस ने बटेरें पहुंचाई, और उनको स्वर्गीय भोजन से तृप्त किया।

भजन संहिता 147:16

वह ऊन के समान हिम को गिराता है, और राख की नाईं पाला बिखेरता है।

Interlinear

Choose Theme