Home Bibles निर्गमन 16:13 · हिन्दी बाइबिल
निर्गमन 16:13 · हिन्दी बाइबिल

और ऐसा हुआ कि सांझ को बटेरें आकर सारी छावनी पर बैठ गईं; और भोर को छावनी के चारों ओर ओस पड़ी।

Cross references

गिनती 11:9

और रात को छावनी में ओस पड़ती थी तब उसके साथ मन्ना भी गिरता था।

गिनती 11:31

तब यहोवा की ओर से एक बड़ी आंधी आई, और वह समुद्र से बटेरें उड़ाके छावनी पर और उसके चारों ओर इतनी ले आईं, कि वे इधर उधर एक दिन के मार्ग तक भूमि पर दो हाथ के लगभग ऊंचे तक छा गए।

भजन संहिता 78:27

और उनके लिये मांस धूलि की नाई बहुत बरसाया, और समुद्र के बालू के समान अनगिनित पक्षी भेजे;

भजन संहिता 78:28

और उनकी छावनी के बीच में, उनके निवासों के चारों ओर गिराए।

भजन संहिता 105:40

उन्हों ने मांगा तब उस ने बटेरें पहुंचाई, और उनको स्वर्गीय भोजन से तृप्त किया।

Interlinear

Choose Theme