Home Bibles दानिय्येल 5:10 · हिन्दी बाइबिल
दानिय्येल 5:10 · हिन्दी बाइबिल

राजा और प्रधानों के वचनों को सुनकर, रानी जेवनार के घर में आई और कहने लगी, हे राजा, तू युगयुग जीवित रहे, अपने मन में न घबरा और न उदास हो।

Cross references

उत्पत्ति 35:17

जब उसको बड़ी बड़ी पीड़ा उठती थी तब धाय ने उस से कहा, मत डर; अब की भी तेरे बेटा ही होगा।

1 शमूएल 4:20

उसके मरते मरते उन स्त्रियों ने जो उसके आस पास खड़ी थीं उस से कहा, मत डर, क्योंकि तेरे प्रत्रा उत्पन्न हुआ है। परन्तु उस ने कुद उत्तर न दिया, और न कुछ ध्यान दिया।

1 राजा 1:31

तब बतशेबा ने भूमि पर मुंह के बल गिर राजा को दणडवत् करके कहा, मेरा प्रभु राजा दाऊद सदा तक जीवित रहे !

अय्यूब 13:4

परन्तु तुम लोग झूठी बात के गढ़नेवाले हो; तुम सबके सब निकम्मे वैद्य हो।

अय्यूब 21:34

तुम्हारे उत्तरों में तो झूठ ही पाया जाता है, इसलिये तुम क्यों मुझे व्यर्थ शान्ति देते हो?

दानिय्येल 2:4

कसदियों ने, राजा से अरामी भाषा में कहा, हे राजा, तू चिरंजीव रहे! अपने दासों को स्वप्न बता, और हम उसका फल बताएंगे।

दानिय्येल 3:9

वे नबुकदनेस्सर राजा से कहने लगे, हे राजा, तू चिरंजीव रहे।

दानिय्येल 6:6

तब वे अध्यक्ष और अधिपति राजा के पास उतावली से आए, और उस से कहा, हे राजा दारा, तू युगयुग जीवित रहे।

दानिय्येल 6:21

तब दानिरयेल ने राजा से कहा, हे राजा, तू युगयुग जीवित रहे!

Interlinear

Choose Theme