Home Bibles ☰ Books 1 कुरिन्थियों 11:1 · हिन्दी बाइबिल
1 कुरिन्थियों 11:1 · हिन्दी बाइबिल

तुम मेरी सी चाल चलो जैसा मैं मसीह की सी चाल चलता हूं।।

Cross references

रोमियों 15:2

हम में से हर एक अपने पड़ोसी को उस की भलाई के लिये सुधारने के निमित्त प्रसन्न करे।

1 कुरिन्थियों 4:16

सो मैं तुम से बिनती करता हूं, कि मेरी सी चाल चलो।

1 कुरिन्थियों 10:33

जैसा मैं भी सब बातों में सब को प्रसन्न रखता हूं, और अपना नहीं, परन्तु बहुतों का लाभ ढूंढ़ता हूं, कि वे उद्धार पाएं।

इफिसियों 5:1

इसलिये प्रिय, बालकों की नाई परमेश्वर के सदृश बनो।

फिलिप्पियों 2:4

हर एक अपनी ही हित की नहीं, बरन दूसरों की हित की भी चिन्ता करे।

फिलिप्पियों 3:17

हे भाइयो, तुम सब मिलकर मेरी सी चाल चलो, और उन्हें पहिचान रखो, जो इस रीति पर चलते हैं जिस का उदाहरण तुम हम में पाते हो।

1 थिस्सलुनीकियों 1:6

और तुम बड़े क्लेश में पवित्रा आत्मा के आनन्द के साथ वचन को मानकर हमारी और प्रभु की सी चाल चलने लगे।

2 थिस्सलुनीकियों 3:9

यह नहीं, कि हमें अधिकार नहीं; पर इसलिये कि अपने आप को तुम्हारे लिये आदर्श ठहराएं, कि तुम हमारी सी चाल चलो।

इब्रानियों 6:12

ताकि तुम आलसी न हो जाओ; बरन उन का अनुकरण करो, जो विश्वास और धीरज के द्वारा प्रतिज्ञाओं के वारिस होते हैं।

Interlinear

Choose Theme