Home Bibles फिलिप्पियों 2:4 · हिन्दी बाइबिल
फिलिप्पियों 2:4 · हिन्दी बाइबिल

हर एक अपनी ही हित की नहीं, बरन दूसरों की हित की भी चिन्ता करे।

Cross references

गिनती 32:6

मूसा ने गादियों और रूबेनियों से कहा, जब तुम्हारे भाई युद्ध करने को जाएंगे तब क्या तुम यहां बैठे रहोगे?

एस्तेर 2:22

यह बात मोर्दकै को मालूम हुई, और उस ने एस्तेर रानी को यह बात बताई, और एस्तेर ने मोर्दकै का नाम लेकर राजा को चितौनी दी।

मत्ती 18:6

पर जो कोई इन छोटों में से जो मुझ पर विश्वास करते हैं एक को ठोकर खिलाए, उसके लिये भला होता, कि बड़ी चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाता, और वह गहिरे समुद्र में डुबाया जाता।

रोमियों 12:15

आनन्द करनेवालों के साथ आनन्द करो; और रोनेवालों के साथ रोओ।

रोमियों 14:19

इसलिये हम उन बातों का प्रयत्न करें जिनसे मेल मिलाप और एक दूसरे का सुधार हो।

रोमियों 15:1

निदान हम बलवानों को चाहिए, कि निर्बलों की निर्बलताओं को सहें; न कि अपने आप को प्रसन्न करें।

1 कुरिन्थियों 8:9

परन्तु चौकस रहो, ऐसा न हो, कि तुम्हारी यह स्वतंत्राता कहीं निर्बलों के लिये ठोकर का कारण हो जाए।

1 कुरिन्थियों 10:24

कोई अपनी ही भलाई को न ढूंढे, बरन औरों की।

1 कुरिन्थियों 10:32

तुम न यहूदियों, न यूनानियों, और न परमेश्वर की कलीसिया के लिये ठोकर का कारण बनो।

1 कुरिन्थियों 12:22

परन्तु देह के वे अंग जो औरों से निर्बल देख पड़ते हैं, बहुत ही आवश्यक हैं।

1 कुरिन्थियों 13:4

प्रेम धीरजवन्त है, और कृपाल है; प्रेम डाल नहीं करता; प्रेम अपनी बड़ाई नहीं करता, और फूलता नहीं।

2 कुरिन्थियों 6:3

हम किसी बात में ठोकर खाने का कोई भी अवसर नहीं देते, कि हमारी सेवा पर कोई दोष न आए।

2 कुरिन्थियों 11:29

किस की निर्बलता से मैं निर्बल नहीं होता? किस के ठोकर खाने से मेरा जी नहीं दुखता?

याकूब 2:8

तौभी यदि तुम पवित्रा शास्त्रा के इस वचन के अनुसार, कि तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख, सचमुच उस राज्य व्यवस्था को पूरी करते हो, तो अच्छा करते हो।

Interlinear

Choose Theme