Home 1 Chronicles 6 · हिन्दी बाइबिल

1 Chronicles

Chapter 6

हिन्दी बाइबिल
1लेवी के पुत्रा गेश न, कहात और मरारी।
2और कहात के पुत्रा, अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल।
3और अम्राम की सन्तान हारून, मूसा और मरियंम, और हारून के पुत्रा, नादाब, अबीहू, एलीआज़र और ईतामार।
4एलीआज़र से पीनहास, पीनहास से अबीशू।
5अबीशू से बुक्की, बुक्की से उज्जी।
6उज्जी से जरह्माह, जरह्माह से मरायोत।
7मरायोत से अमर्याह, अमर्याह से अहीतूब।
8अहीतूब से सादोक, सादोक से अहीमास।
9अहीमास से अजर्याह, अजर्याह से योहानान।
10और योहानान से अजर्याह, उत्पन्न हुआ ( जो सुलैमान के यरूशलेम में बनाए हुए भवन में याजक का काम करता था )
11फिर अजर्याह से अमर्याह, अमर्याह से यहीतूब।
12यहीतूब से सादोक, सादोक से शल्लूम।
13शल्लूम से हिलकिरयाह, हिलकिरयाह से अजर्याह।
14अजर्याह से सरायाह, और सरायाह से यहोसादाक उत्पन्न हुआ।
15और जब यहोवा, यहूदा और यरूशलेम को नबूकदनेस्सर के द्वारा बन्धुआ करके ले गया, तब यहोसादाक भी बन्धुआ होकर गया।
16लेवी के पुत्रा गेश म, कहात और मरारी।
17और गेश म के पुत्रों के नाम ये थे, अर्थात् लिब्नी और शिमी।
18और कहात के पुत्रा अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल।
19और मरारी के पुत्रा महली और मूशी और अपने अपने पितरों के घरानों के अनुसार लेवियों के कुल ये हुए।
20अर्थात्, गेश न का पुत्रा लिब्नी हुआ, लिब्नी का यहत, यहत का जिम्मा।
21जिम्मा का योआह, योआह का इद्दॊ, इद्दॊ का जेरह, और जेरह का पुत्रा यातरै हुआ।
22फिर कहात का पुत्रा अम्मीनादाब हुआ, अम्मीनादाब का कोरह, कोरह का अस्सीर।
23अस्सीर का एल्काना, एल्काना का एब्यासाप, एब्यासाप का अस्सीर।
24अस्सीर का तहत, तहत का ऊरीएल, ऊरीएल का उज्जिरयाह और उज्जिरयाह का पुत्रा शाऊल हुआ।
25फिर एल्काना के पुत्रा अमासै और अहीमोत।
26एल्काना का पुत्रा सोपै, सोपै का नहत।
27नहत का एलीआब, एलीआब का यरोहाम, और यरोहाम का पुत्रा एल्काना हुआ।
28और शमूएल के पुत्रा, उसका जेठा योएल और दूसरा अबिरयाह हुआ।
29फिर मरारी का पुत्रा महली, महली का लिब्नी, लिब्नी का शिमी, शिमी का उज्जा।
30उज्जा का शिमा; शिमा का हग्गिरयाह और हग्गिरयाह का पुत्रा असायाह हुआ।
31फिर जिनको दाऊद ने सन्दूक के ठिकाना पाने के बाद यहोवा के भवन में गाने के अधिकारी ठहरा दियया वे ये हैं।
32जब तब सुलैमान यरूशलेम में यहोवा के भवन को बनवा न चुका, तब तक वे मिलापवाले तम्बू के निवास के साम्हने गाने के द्वारा सेवा करते थे; और इस सेवा में नियम के अनुसार उपस्थित हुआ करते थे।
33जो अपने अपने पुत्रों समेत उपस्थित हुआ करते थे वे ये हैं, अर्थात् कहातियों में से हेमान गवैया जो योएल का पुत्रा था, और योएल शमुएल का।
34शमूएल एल्काना का, एल्काना यरोहाम का, यरोहाम एलीएल का, एलीएल तोह का।
35तोह सूप का, सूप एल्काना का, एल्काना महत का, महत अमासै का।
36अमासै एल्काना का, एल्काना योएल का, योएल अजर्याह का, अजर्याह सपन्याह का।
37समन्याह तहत का, तहत अस्सीर का, अस्सीर एब्यासाप का, एटयासाप कोरह का।
38कोरह यिसहार का, यिसहार कहात का, कहात लेवी का और लेवी इस्राएल का पुत्रा था।
39और उसका भाई असाप जो उसके दाहिने खड़ा हुआ करता था वह बेरेक्याह का पुत्रा था, और बेरेक्याह शिमा का।
40शिमा मीकाएल का, मीकाएल बासेयाह का, बासेयाह मल्मिरयाह का।
41मल्किरयाह एत्नी का, एत्नी जेरह का, जेरह अदायाह का।
42अदायाह एतान का, एतान जिम्मा का, जिम्मा शिमी का।
43शिमी यहत का, यहत गेश म का, गेश म लेवी का पुत्रा था।
44और बाई ओर उनके भाई मरारी खड़े होते थे, अर्थात् एताव जो कीशी का पुत्रा था, और कीशी अब्दी का, अब्दी मल्लूक का।
45मल्लूक हशब्याह का, हशब्याह अमस्याह का, अमस्याह हिलकिरयाह का।
46हिलकिरयाह अमसी का, अमसी बानी का, बानी शेमेर का।
47शेमेर महली का, महली मूशी का, मूशी मरारी का, और मरारी लेवी का पुत्रा था।
48और इनके भाई जो लेवीय थे वह परमेश्वर के भवन के निवास की सब प्रकार की सेवा के लिये अर्पण किए हुए थे।
49परन्तु हारून और उसके पुत्रा होपबलि की वेदी, और धूप की वेदी दोनों पर बलिदान चढ़ाते, और परम पवित्रास्थान का सब काम करते, और इस्राएलियों के लिये प्रायश्चित करते थे, जैसे कि परमेश्वर के दास मूसा ने आज्ञाएं दी थीं।
50और हारून के वंश में ये हुए, अर्थात् उसका पुत्रा एलीआजर हुआ, और एलीआजर का पीनहास, पीनहास का अबीशू।
51अबीशू का बुक्की, बुक्की का उज्जी, उज्जी का जरह्माह।
52जरह्माह का मरायोत, मरायोत का अमर्याह, अमर्याह का अहीतूब।
53अहीतूब का सादोक और सादोक का अहीमास पुत्रा हुआ।
54और उनके भागों में उनकी छावनियों के अनुसार उनकी बस्तियां ये हैं, अर्थात् कहात के कुलों में से पहिली चिट्ठी जो हारून की सन्तान के नाम पर निकली।
55अर्थात् चारों ओर की चराइयों समेत यहूदा देश का हेब्रोन उन्हें मिला।
56परन्तु उस नगर के खेत और गांव यपुन्ने के पुत्रा कालेब को दिए गए।
57और हारून की सन्तान को शरणनगर हेब्रोन, और चराइयों समेत लिब्ना,
58और यत्तीर और अपनी अपनी चराइयों समेत एशतमो। हीलेन, दबीर।
59आशान और बेतशेमेश।
60और बिन्यामीन के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत गेबा, अल्लेमेत और अनातोत दिए गए। उनके घरानों के सब नगर तेरह थे।
61और शेष कहातियों के गोत्रा के कुल, अर्थात् मनश्शे के आधे गोत्रा में से चिट्ठी डालकर दस नगर दिए गए।
62और गेश मियों के कुलों के अनुसार उन्हें इस्साकार, आशेर और नप्ताली के गोत्रा, और बाशान में रहनेवाले मनश्शे के गोत्रा में से तेरह नगर मिले।
63मरारियों के कुलों के अनुसार उन्हें रूबेन, गाद और जबूलून के गोत्रों में से चिट्ठी डालकर बारह नगर दिए गए।
64और इस्राएलियों ने लेवियों को ये नगर चराइयों समेत दिए।
65और उन्हों ने यहूदियों, शिमोनियों और बिन्यामीनियों के गोत्रों में से वे नगर दिए, जिनके नाम ऊपर दिए गए हैं।
66और कहातियों के कई कुलों को उनके भाग के नगर एप्रैम के गोत्रा में से मिले।
67सो उनको अपनी अपनी चराइयों समेत एप्रैम के पहाड़ी देश का शकेम जो शरण नगर था, फिर गेजेर।
68योकमाम, बेथेरोन।
69अरयालोन और गत्रिम्मोन।
70और मनश्शे के आधे गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत आनेर और बिलाम शेष कहातियों के कुल को मिले।
71फिर गेश मियों को मनश्शे के आधे गोत्रा के कुल में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत बाशान का गोलान और अशतारोत।
72और इस्साकार के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत केदेश, दाबरात।
73रामोत और आनेम,
74और आशेर के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत माशाल, अब्दोन।
75हूकोक और रहोब।
76और नप्ताली के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत गालील का केदेश हम्मोन और किर्यातैम मिले।
77फिर शेष लेवियों अर्थात् मरारियों को जबूलून के गोत्रा में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत शिम्मोन और ताबोर।
78और यरीहो के पास की यरदन नदी की पूर्व और रूबेन के गोत्रा में से तो अपनी अपनी चराइयों समेत जंगल का बेसेर, यहसा।
79कदेमोत और मेपाता।
80और गाद के गोत्रा में से अपनी अपनी चराइयों समेत गिलाद का रामोत महनैम,
81हेशोबोन और याजेर दिए गए।
Bible Study with Steffi App

Memorize verses with spaced repetition. Free, no ads, 15+ languages.

Download Free ↗

Choose Theme