1 Chronicles
Chapter 25
हिन्दी बाइबिल1फिर दाऊद और सेनापतियों ने आसाप, हेमान और यदूतून के कितने पुत्रों को सेवकाई के लिये अलग किया कि वे वीणा, सारंगी और झांझ बजा बजाकर नबूवत करें। और इस सेवकाई के काम करनेवाले मनुष्यों की गिनती यह थी :
2अर्थात् आसाप के पुत्रों में से तो जक्कूर, योसेप, नतन्याह और अशरेला, आसाप के ये पुत्रा आसाप ही की आज्ञा में थे, जो राजा की आज्ञा के अनुसार नबूवत करता था।
3फिर यदूतून के पुत्रों में से गदल्याह, सरीयशायाह, हसब्याह, मत्तित्याह, ये ही छे अपने पिता यदूतून की आज्ञा में होकर जो यहोवा का धन्यवाद और स्तुति कर करके नबूवत करता था, वीणा बजाते थे।
4और हेमान के पुत्रों में से, मुक्किरयाह, मत्तन्याह, लज्जीएल, शबूएल, यरीमोत, हनन्याह, हनानी, एलीआता, गि लती, रोममतीएजेर, योशबकाशा, मल्लोती, होतीर और महजीओत।
5परमेश्वर की प्रतिज्ञानुकूल जो उसका नाम बढ़ाने की थी, ये सब हेमान के पुत्रा थे जो राजा का दश था; क्योंकि परमेश्वर ने हेमान को चौदह बेटे और तीन बेटियां दीं थीं।
6ये सब यहोवा के भवन में गाने के लिये अपने अपने पिता के अधीन रहकर, परमेश्वर के भवन, की सेवकाई में झांझ, सारंगी और वीणा बजाते थे। और आसाप, यदूतून और हेमान राजा के अधीन रहते थे।
7इन सभों की गिनती भाइयों समेत जो यहोवा के गीत सीखे हुए और सब प्रकार से निपुण थे, दो सौ अठासी थी।
8और उन्हों ने क्या बड़ा, क्या छोटा, क्या गुरू, क्या चेला, अपनी अपनी बारी के लिये चिट्ठी डाली।
9और पहिली चिट्ठी आसाप के बेटों में से योसेप के नाम पर निकली, दूसरी गदल्याह के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
10तीसरी जक्कूर के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
11चौथी यिस्री के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
12पांचवीं नतन्याह के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
13छठीं बुक्किरयाह के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
14सातवीं यसरेला के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
15आठवीं यशायाह के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
16नौवीं मतन्याह के नाम पर निकली, जिसके पुत्रा और भाई समेत बारह थे।
17दसवीं शिमी के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
18ग्यारहवीं अजरेल के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
19बारहवीं हशब्याह के नाम पर निकली, जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
21तेरहवी शूबाएल के नाम पर निकली, जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
22चौदहवीं मत्तिरयाह के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
23पन्द्रहवीं यरेमोत के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
24सोलहवीं हनन्याह के नाम पर निकली, जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
25सत्राहवीं योशबकाशा के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
26अठारहवीं हरानी के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
27उन्नीसवीं मल्लोती के नाम पर निकली, जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
28बीसवीं इलिरयाता के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
29इक्कीसवीं होतीर के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
30बाईसवीं गि लती के नाम पर तिकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
31तेईसवीं महजीओत के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
32और चौबीसवीं चिट्ठी रोममतीएजेर के नाम पर निकली जिसके पुत्रा और भाई उस समेत बारह थे।
Bible Study with Steffi App
Download Free ↗
Memorize verses with spaced repetition. Free, no ads, 15+ languages.