Home Bibles श्रेष्ठगीत 4:5 · हिन्दी बाइबिल
श्रेष्ठगीत 4:5 · हिन्दी बाइबिल

तेरी दोनों छातियां मृग के दो जुड़वे बच्चों के तुल्य हैं, जो सोसन फूलों के बीच में चरते हों।

Cross references

नीतिवचन 5:19

प्रिय हरिणी वा सुन्दर सांभरनी के समान उसके स्तन सर्वदा तुझे संतुष्ट रखे, और उसी का प्रेम नित्य तुझे आकर्षित करता रहे।

श्रेष्ठगीत 1:13

मेरा प्रेमी मेरे लिये लोबान की थैली के समान है जो मेरी छातियों के बीच में पड़ी रहती है।।

श्रेष्ठगीत 2:16

मेरा प्रमी मेरा है और मैं उसकी हूं, वह अपनी भेड़- बकरियों सोसन फूलों के बीच में चराता है।

श्रेष्ठगीत 6:3

मैं अपने प्रेमी की हूं और मेरा प्रेमी मरा है, वह अपनी भेड़- बकरियां सोसन फूलों के बीच चराता है।

श्रेष्ठगीत 7:3

तेरी दोनों छातियां मृगनी के दो जुड़वे बच्चों के समान हैं।

श्रेष्ठगीत 7:4

तेरा गला हाथीदांत का गुम्मट है। तेरी आंखें हेशबोन के उन कुन्डों के समान हैं, जो बत्राब्बीम के फाटक के पास हैं। तेरी नाक लबानोन के गुम्मट के तुल्य है, जिसका मुख दमिश्क की ओर है।

श्रेष्ठगीत 7:7

तेरा डील डौल खजूर के समान शानदार है और तेरी छातियां अंगूर के गुच्छों के समान हैं।।

श्रेष्ठगीत 8:1

भला होता कि तू मेरे भाई के समान होता, जिस ने मेरी माता की छातियों से दूध पिया! तब मैं तुझे बाहर पाकर तेरा चुम्बन लेती, और कोई मेरी निन्दा न करता।

श्रेष्ठगीत 8:10

मैं शहरपनाह थी और मेरी छातियां उसके गुम्मट; तब मैं अपने प्रेमी की दृष्टि में शान्ति लानेवाले के नाईं थी।।

यशायाह 66:10

हे यरूशलेम से सब प्रेम रखनेवालो, उसके साथ आनन्द करो और उसके कारण मगन हो; हे उसके विषय सब विलाप करनेवालो उसके साथ हर्षित हो!

1 पतरस 2:2

नये जन्में हुए बच्चों की नाई निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ।

Interlinear

Choose Theme