Home
Bibles
Bible Study with Steffi
भजन संहिता 87 · हिन्दी बाइबिल
||
Aa
भजन संहिता
Chapter 87
हिन्दी बाइबिल
1
उसकी नेव पवित्रा पर्वतों में है;
2
और यहोवा सिरयोन के फाटकों को याकूब के सारे निवासों से बढ़कर प्रीति रखता है।
3
हे परमेश्वर के नगर, तेरे विषय महिमा की बातें कही गई हैं।
4
मैं अपने जान- पहचानवालों से रहब और बाबेल की भी चर्चा करूंगा; पलिश्त, सोर और कूश को देखो, यह वहां उत्पन्न हुआ था।
5
और सिरयोन के विषय में यह कहा जाएगा, कि अमुक अमुक मनुष्य उस में उत्पन्न हुआ था; और परमप्रधान आप ही उसको स्थिर रखेगा।
6
यहोेवा जब देश देश के लोगों के नाम लिखकर गिन लेगा, तब यह कहेगा, कि यह वहां उत्पन्न हुआ था।।
7
गवैये और नृतक दोनों कहेंगे कि हमारे सब सोते तुझी में पाए जाते हैं।।
Back to language index
Choose Theme