Home Bibles भजन संहिता 83:1 · हिन्दी बाइबिल
भजन संहिता 83:1 · हिन्दी बाइबिल

हे परमेश्वर मौन न रह; हे ईश्वर चुप न रह, और न शांत रह!

Cross references

भजन संहिता 28:1

हे यहोवा, मैं तुझी को पुकारूंगा; हे मेरी चट्टान, मेरी सुनी अनसुनी न कर, ऐसा न हो कि तेरे चुप रहने से मैं कब्र में पड़े हुओं के समान हो जाऊं जो पाताल में चले जाते हैं।

भजन संहिता 35:22

हे यहोवा, तू ने तो देखा है; चुप न रह! हे प्रभु, मुझ से दूर न रह!

भजन संहिता 44:23

हे प्रभु, जाग! तू क्यों सोता है? उठ! हम को सदा के लिये त्याग न दे!

भजन संहिता 50:1

ईश्वर परमेश्वर यहोवा ने कहा है, और उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक पृथ्वी के लोगों को बुलाया है।

भजन संहिता 50:3

हमारा परमेश्वर आएगा और चुपचाप न रहेगा, आग उसके आगे आगे भस्म करती जाएगी; और उसके चारों ओर बड़ी आंधी चलेगी।

भजन संहिता 109:1

हे परमेश्वर तू जिसकी मैं स्तुति करता हूं, चुप न रह।

यशायाह 42:14

बहुत काल से तो मैं चुप रहा और मौन साधे अपने को रोकता रहा; परन्तु अब जच्चा की नाईं चिल्लाऊंगा मैं हांफ हांफकर सांस भरूंगा।

Interlinear

Choose Theme