Home Bibles भजन संहिता 81:1 · हिन्दी बाइबिल
भजन संहिता 81:1 · हिन्दी बाइबिल

परमेश्वर जो हमारा बल है, उसका गीत आनन्द से गाओ; याकूब के परमेश्वर का जयजयकार करो!

Cross references

उत्पत्ति 50:17

कि तुम लोग यूसुफ से इस प्रकार कहना, कि हम बिनती करते हैं, कि तू अपने भाइयों के अपराध और पाप को क्षमा कर; हम ने तुझ से बुराई तो की थी, पर अब अपने पिता के परमेश्वर के दासों का अपराध क्षमा कर। उनकी ये बातें सुनकर यूसुफ रो पड़ा।

1 इतिहास 6:17

और गेश म के पुत्रों के नाम ये थे, अर्थात् लिब्नी और शिमी।

भजन संहिता 8:1

हे यहोवा हमारे प्रभु, तेरा नाम सारी पृथ्वी पर क्या ही प्रतापमय है! तू ने अपना विभव स्वर्ग पर दिखाया है।

भजन संहिता 18:1

हे परमेश्वर, हे मेरे बल, मैं तुझ से प्रेम करता हूं।

भजन संहिता 28:7

यहोवा मेरा बल और मेरी ढ़ाल है; उस पर भरोसा रखने से मेरे मन को सहायता मिली है; इसलिये मेरा हृदय प्रफुल्लित है; और मैं गीत गाकर उसका धन्यवाद करूंगा।

भजन संहिता 33:1

हे धर्मियों यहोवा के कारण जयजयकार करो् क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करनी सोहती है।

भजन संहिता 46:1

परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।

भजन संहिता 46:11

सेनाओं का यहोवा हमारे संग है; याकूब का परमेश्वर हमारा ऊंचा गढ़ है।।

भजन संहिता 50:1

ईश्वर परमेश्वर यहोवा ने कहा है, और उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक पृथ्वी के लोगों को बुलाया है।

भजन संहिता 52:7

देखो, यह वही पुरूष है जिस ने परमेश्वर को अपनी शरण नहीं माना, परन्तु अपने धन की बहुतायत पर भरोसा रखता था, और अपने को दुष्टता में दृढ़ करता रहा!

भजन संहिता 66:1

हे सारी पृथ्वी के लोगों, परमेश्वर के लिये जयजयकार करो;

भजन संहिता 67:4

राज्य राज्य के लोग आनन्द करें, और जयजयकार करें, क्योंकि तू देश देश के लोंगों का न्याय धर्म से करेगा, और पृथ्वी के राज्य राज्य के लोगों की अगुवाई करेगा।।

भजन संहिता 100:1

ृहे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा का जयजयकार करो!

यिर्मयाह 31:7

क्योंकि यहोवा यों कहता हैे याकूब के कारण आनन्द से जयजयकार करो जातियों में जो श्रेष्ठ है उसके लिये ऊंचे शबद से स्तुति करो, और कहो, हे यहोवा, अपनी प्रजा इस्राएल के बचे हुए लोगों का भी उठ्ठार कर।

मत्ती 22:32

कि मैं इब्राहीम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर हूं? वह तो मरे हुओं का नहीं, परन्तु जीवतों का परमेश्वर है।

फिलिप्पियों 4:13

जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।

Interlinear

Choose Theme