Home Bibles ☰ Books भजन संहिता 78:53 · हिन्दी बाइबिल
भजन संहिता 78:53 · हिन्दी बाइबिल

तब वे उसके चलाने से बेखटके चले और उनको कुछ भय न हुआ, परन्तु उनके शत्रु समुद्र में डूब गए।

Cross references

निर्गमन 14:13

मूसा ने लोगों से कहा, डरो मत, खड़े खड़े वह उद्धार का काम देखो, जो यहोवा आज तुम्हारे लिये करेगा; क्योंकि जिन मिस्त्रियों को तुम आज देखते हो, उनको फिर कभी न देखोगे।

निर्गमन 14:15

तब यहोवा ने मूसा से कहा, तू क्यों मेरी दोहाई दे रहा है? इस्राएलियों को आज्ञा दे कि यहां से कूच करें।

निर्गमन 14:19

तब परमेश्वर का दूत जो इस्राएली सेना के आगे आगे चला करता था जाकर उनके पीछे हो गया; और बादल का खम्भा उनके आगे से हटकर उनके पीछे जा ठहरा।

निर्गमन 14:27

तब मूसा ने अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ाया, और भोर होते होते क्या हुआ, कि समुद्र फिर ज्यों का त्यों अपने बल पर आ गया; और मिद्दी उलटे भागने लगे, परन्तु यहोवा ने उनको समुद्र के बीच ही में झटक दिया।

निर्गमन 14:28

और जल के पलटने से, जितने रथ और सवार इस्राएलियों के पीछे समुद्र में आए थे, सो सब वरन फिरौन की सारी सेना उस में डूब गई, और उस में से एक भी न बचा।

निर्गमन 15:10

तू ने अपने श्वास का पवन चलाया, तब समुद्र ने उनको ढांप लिया; वे महाजलराशि में सीसे की नाई डूब गए।।

निर्गमन 18:24

अपने ससुर की यह बात मान कर मूसा ने उसके सब वचनों के अनुसार किया।

भजन संहिता 106:11

और उनके द्रोही जल में डूब गए; उन में से एक भी न बचा।

भजन संहिता 136:15

और फिरौन को सेना समेत लाल समुद्र में डाल दिया, उसकी करूणा सदा की है।

इब्रानियों 11:29

विश्वास ही से वे लाल समुद्र के पार ऐसे उतर गए, जैसे सूखी भूमि पर से; और जब मिस्त्रियों ने वैसा ही करना चाहा, तो सब डूब मरे।

Interlinear

Choose Theme