Home
Bibles
☰ Books
Bible Study with Steffi
भजन संहिता 20 · हिन्दी बाइबिल
||
Aa
भजन संहिता
Chapter 20
हिन्दी बाइबिल
1
संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्वर का नाम तुझे ऊंचे स्थान पर नियुक्त करे!
2
वह पवित्रास्थान से तेरी सहायता करे, और सिरयोन से तुझे सम्भाल ले!
3
वह तेरे सब अन्नबलियों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे।
4
वह तेरे मन की इच्छा को पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सुफल करे!
5
तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊंचे स्वर से हर्षित होकर गाएंगे, और अपने परमेश्वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तुझे मुंह मांगा बरदान दे्
6
अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्त का उद्धार करता है; वह अपने दहिने हाथ के उद्धार करनेवाले पराक्रम से अपने पवित्रा स्वर्ग पर से सुनकर उसे उत्तर देगा।
7
किसी को रथों को, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्वर यहोवा ही का नाम लेंगे।
8
वे तो झुक गए और गिर पड़े परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।।
9
हे यहोवा, बचा ले; जिस दिन हम पुकारें तो महाराजा हमें उत्तर दे।।
Back to language index
Choose Theme