Home Psalm 133 · हिन्दी बाइबिल

Psalm

Chapter 133

हिन्दी बाइबिल
1देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिले रहें!
2यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था, और उसकी दाढ़ी पर बहकर, उसके वस्त्रा की छोर तक पहुंच गया।
3वह हेर्मोन् की उस ओस के समान है, जो सिरयोन के पहाड़ों पर गिरती है! यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।।
Bible Study with Steffi App

Memorize verses with spaced repetition. Free, no ads, 15+ languages.

Download Free ↗

Choose Theme