Home Bibles भजन संहिता 123 · हिन्दी बाइबिल ||

भजन संहिता

Chapter 123

हिन्दी बाइबिल
1हे स्वर्ग में विराजमान मैं अपनी आंखें तेरी ओर लगाता हूं! 2देख, जैसे दासों की आंखें अपने स्वामियों के हाथ की ओर, और जैसे दासियों की आंखें अपनी स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती है, वैसे ही हमारी आंखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर उस समय तक लगी रहेंगी, जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे।। 3हम पर अनुग्रह कर, हे यहोवा, हम पर अनुग्रह कर, क्योंकि हम अपमान से बहुत ही भर गए हैं। 4हमारा जीव सुखी लोगों के ठट्ठों से, और अहंकारियों के अपमान से बहुत ही भर गया है।।

Choose Theme