Home Bibles भजन संहिता 122 · हिन्दी बाइबिल ||

भजन संहिता

Chapter 122

हिन्दी बाइबिल
1जब लोगों ने मुझ से कहा, कि हम यहोवा के भवन को चलें, तब मैं आनन्दित हुआ। 2हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं! 3हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं। 4वहां याह के गोत्रा गोत्रा के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है। 5वहां तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये धरे हुए हैं।। 6यरूशलेम की शान्ति का वरदान मांगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें! 7तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे! 8अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूंगा कि तुझ में शान्ति होवे! 9अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूंगा।।

Choose Theme