Home Bibles भजन संहिता 121 · हिन्दी बाइबिल ||

भजन संहिता

Chapter 121

हिन्दी बाइबिल
1मैं अपनी आंखें पर्वतों की ओर लगाऊंगा। मुझे सहायता कहां से मिलेगी? 2मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्त्ता है।। 3वह तेरे पांव को टलने न देगा, तेरा रक्षक कभी न ऊंघे। 4सुन, इस्राएल का रक्षक, न ऊंघेगा और न सोएगा।। 5यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दहिनी ओर तेरी आड़ है। 6न तो दिन को धूप से, और न रात को चांदनी से तेरी कुछ हाति होगी।। 7यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; यह तेरे प्राण की रक्षा करेगा। 8यहोवा तेरे आने जाने में तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा।।

Choose Theme