Home Bibles ☰ Books भजन संहिता 119:8 · हिन्दी बाइबिल
भजन संहिता 119:8 · हिन्दी बाइबिल

मैं तेरी विधियों को मानूंगा: मुझे पूरी रीति से न तज!

Cross references

यहोशू 24:15

और यदि यहोवा की सेवा करनी तुम्हें बुरी लगे, तो आज चुन लो कि तुम किस की सेवा करोगे, चाहे उन देवताओं की जिनकी सेवा तुम्हारे पुरखा महानद के उस पार करते थे, और चाहे एमोरियों के देवताओं की सेवा करो जिनके देश में तुम रहते हो; परन्तु मैं तो अपने घराने समेत यहोवा की सेवा नित करूंगा।

भजन संहिता 38:21

हे यहोवा, मुझे छोड़ न दे! हे मेरे परमेश्वर, मुझ से दूर न हो!

भजन संहिता 51:11

मुझे अपने साम्हने से निकाल न दे, और अपने पवित्रा आत्मा को मुझ से अलग न कर।

भजन संहिता 71:9

बुढ़ापे के समय मेरा त्याग न कर; जब मेरा बल घटे तब मुझ को छोड़ न दे।

भजन संहिता 71:18

इसलिये हे परमेश्वर जब मैं बूढ़ा हो जाऊं और मेरे बाल पक जाएं, तब भी तू मुझे न छोड़, जब तक मैं आनेवाली पीढ़ी के लोगों को तेरा बाहुबल और सब उत्पन्न होनेवालों को तेरा पराक्रम सुनाऊं।

भजन संहिता 119:16

मैं तेरी विधियों से सुख पाऊंगा; और तेरे वचन को न भूलूंगा।।

भजन संहिता 119:106

मैं ने शपथ खाई, और ठाना भी है कि मैं तेरे धर्मपय नियमों के अनुसार चलूंगा।

भजन संहिता 119:115

हे कुकर्मियों, मुझ से दूर हो जाओ, कि मैं अपने परमेश्वर की आज्ञाओं को पकड़े रहूं।

भजन संहिता 119:145

मैं ने सारे मन से प्रार्थना की है, हे यहोवा मेरी सुन लेना! मैं तेरी विधियों को पकड़े रहूंगा।

भजन संहिता 119:176

मैं खोई हुई भेड़ की नाईं भटका हूं; तू अपने दास को ढूंढ़ ले, क्योंकि मैं तेरी आज्ञाओं को भूल नहीं गया।।

फिलिप्पियों 4:13

जो मुझे सामर्थ देता है उस में मैं सब कुछ कर सकता हूं।

Interlinear

Choose Theme