Home Bibles ☰ Books भजन संहिता 119:151 · हिन्दी बाइबिल
भजन संहिता 119:151 · हिन्दी बाइबिल

हे यहोवा, तू निकट है, और तेरी सब आज्ञाएं सत्य हैं।

Cross references

व्यवस्थाविवरण 4:7

देखो, कौन ऐसी बड़ी जाति है जिसका देवता उसके ऐसे समीप रहता हो जैसा हमारा परमेश्वर यहोवा, जब कि हम उस को पुकारते हैं?

भजन संहिता 34:18

यहोवा टूटे मनवालों के समीप रहता है, और पिसे हुओं का उद्वार करता है।।

भजन संहिता 46:1

परमेश्वर हमारा शरणस्थान और बल है, संकट में अति सहज से मिलनेवाला सहायक।

भजन संहिता 75:1

हे परमेश्वर हम तेरा धन्यवाद करते, हम तेरा नाम धन्यवाद करते हैं; क्योंकि तेरा नाम प्रगट हुआ है, तेरे आश्चर्यकर्मों का वर्णन हो रहा है।।

भजन संहिता 119:138

तू ने अपनी चितौनियों को धर्म और पूरी सत्यता से कहा है।

भजन संहिता 119:142

तेरा धर्म सदा का धर्म है, और तेरी व्यवस्था सत्य है।

भजन संहिता 119:144

तेरी चितौनियां सदा धर्ममय हैं; तू मुझ को समझ दे कि मैं जीवित रहूं।।

भजन संहिता 139:2

तू मेरा उठना बैठना जानता है; और मेरे विचारों को दूर ही से समझ लेता है।

भजन संहिता 145:18

जिनते यहोवा को पुकारते हैं, अर्थात् जितने उसको सच्चाई से पुकारते हें; उन सभों के वह निकट रहता है।

मत्ती 1:23

कि, देखो एक कुंवारी गर्भवती होगी और एक पुत्रा जनेगी और उसका नाम इम्मानुएल रखा जाएगा जिस का अर्थ यह है "परमेश्वर हमारे साथ"।

Interlinear

Choose Theme