Home
Bibles
Bible Study with Steffi
भजन संहिता 113 · हिन्दी बाइबिल
||
Aa
भजन संहिता
Chapter 113
हिन्दी बाइबिल
1
याह की स्तुति करो हे यहोवा के दासों स्तुति करो, यहोवा के नाम की स्तुति करो!
2
यहोवा का नाम अब से लेकर सर्वदा तक धन्य कहा जाय!
3
उदयाचल से लेकर अस्ताचल तक, यहोवा का नाम स्तुति के योग्य है।
4
यहोवा सारी जातियों के ऊपर महान है, और उसकी महिमा आकाश से भी ऊंची है।।
5
हमारे परमेश्वर यहोवा के तुल्य कौन है? वह तो ऊंचे पर विराजमान है,
6
और आकाश और पृथ्वी पर भी, दृष्टि करने के लिये झुकता है।
7
वह कंगाल को मिट्टी पर से, और दरिद्र को घूरे पर से उठाकर ऊंचा करता है,
8
कि उसको प्रधानों के संग, अर्थात् अपनी प्रजा के प्रधानों के संग बैठाए।
9
वह बांझ को घर में लड़कों की आनन्द करनेवाली माता बनाता है। याह की स्तुति करो!
Back to language index
Choose Theme