दुष्टों की बाट में पांव न धरना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।
Cross references
क्या ही धन्य है वह पुरूष जो दुष्टों की युक्ति पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है!
मैं निकम्मी चाल चलनेवालों के संग नहीं बैठा, और न मैं कपटियों के साथ कहीं जाऊंगा;
हे मेरे पुत्रा, यदि पापी लोग तुझे फुसलाए, तो उनकी बात न मानना।
तो, हे मेरे पुत्रा तू उनके संग मार्ग में न चलना, वरन उनकी डगर में पांव भी न धरना;
विवेक तुझे सुरक्षित रखेगा; और समझ तेरी रक्षक होगी;
ऐसी स्त्री से दूर ही रह, और उसकी डेवढ़ी के पास भी न जाना;
वह उस स्त्री के घर के कोने के पास की सड़क पर चला जाता था, और उस ने उसके घर का मार्ग लिया।
भोलों का संग छोड़ो, और जीवित रहो, समझ के मार्ग में सीधे चलो।
बुद्धिमानों की संगति कर, तब तू भी बुद्धिमान हो जाएगा, परन्तु मूर्खों का साथी नाश हो जाएगा।
कहीं ऐसा न हो कि तू उसकी चाल सीखे, और तेरा प्राण फन्दे में फंस जाए।
बुरे लोगों के विषय में डाह न करना, और न उसकी संगति की चाह रखना;
धोखा न खाना, बुरी संगति अच्छे चरित्रा को बिगाड़ देती है।