नीतिवचन 3:26 · हिन्दी बाइबिल
क्योंकि यहोवा तुझे सहारा दिया करेगा, और तेरे पांव को फन्दे में फंसने न देगा।
Cross references
1 शमूएल 2:9
वह अपने भक्तों के पावों को सम्भाले रहेगा, परन्तु दुष्ट अन्धियारे में चुपचाप पड़े रहेंगे; क्योंकि कोई मनुष्य अपने बल के कारण प्रबल न होगा।।
भजन संहिता 91:3
वह तो मुझे बहेलिये के जाल से, और महामारी से बचाएगा;
भजन संहिता 91:9
हे यहोवा, तू मेरा शरणस्थान ठहरा है। तू ने जो परमप्रधान को अपना धाम मान लिया है,
भजन संहिता 121:3
वह तेरे पांव को टलने न देगा, तेरा रक्षक कभी न ऊंघे।
नीतिवचन 14:26
यहोवा के भय मानने से दृढ़ भरोसा होता है, और उसके पुत्रों केा शरणस्थान मिलता है।
हबक्कूक 3:17
क्योंकि चाहे अंजीर के वृक्षों में फूल न लगें, और न दाखलताओं में फल लगें, जलपाई के वृक्ष से केवल धोखा पाया जाए और खेतों में अन्न न उपजे, भेड़शालाओं में भेड़- बकरियां न रहें, और न थानों में गाय बैल हों,