Home Bibles नीतिवचन 29:27 · हिन्दी बाइबिल
नीतिवचन 29:27 · हिन्दी बाइबिल

धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलनेवाले से घृणा करता है।।

Cross references

भजन संहिता 101:4

टेढ़ा स्वभाव मुझ से दूर रहेगा; मैं बुराई को जानूंगा भी नहीं।।

भजन संहिता 119:115

हे कुकर्मियों, मुझ से दूर हो जाओ, कि मैं अपने परमेश्वर की आज्ञाओं को पकड़े रहूं।

भजन संहिता 139:21

हे यहोवा, क्या मैं तेरे बैरियों से बैर न रखूं, और तेरे विरोधियों से रूठ न जाऊं?

नीतिवचन 13:19

लालसा का पूरा होना तो प्राण को मीठा लगता है, परन्तु बुराई से हटना, मूर्खों के प्राण को बुरा लगता है।

नीतिवचन 24:9

मूर्खता का विचार भी पाप है, और ठट्ठा करनेवाले से मनुष्य घृणा करते हैं।।

नीतिवचन 29:10

हत्यारे लोग खरे पुरूष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं।

जकर्याह 11:8

और मैं ने उनके तीनों चरवाहों को एक महीने में नाश कर दिया, परन्तु मैं उनके कारण अधीर था, और वे मुझे से घृणा करती थीं।

यूहन्ना 7:7

जगत तुम से बैर नहीं कर सकता, परन्तु वह मुझ से बैर करता है, क्योंकि मैं उसके विरोध में यह गवाही देता हूं, कि उसके काम बुरे हैं।

यूहन्ना 15:17

इन बातें की आज्ञा मैं तुम्हें इसलिये देता हूं, कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो।

यूहन्ना 15:23

जो मुझ से बैर रखता है, वह मेरे पिता से भी बैर रखता है।

1 यूहन्ना 3:13

हे भाइयों, यदि संसार तुम से बैर करता है तो अचम्भा न करना।

Interlinear

Choose Theme