नीतिवचन 29:21 · हिन्दी बाइबिल
जो अपने दास को उसके लड़कपन से सुकुमारपन में पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है।
Cross references
उत्पत्ति 15:3
और अब्राम ने कहा, मुझे तो तू ने वंश नहीं दिया, और क्या देखता हूं, कि मेरे घर में उत्पन्न हुआ एक जन मेरा वारिस होगा।
नीतिवचन 29:15
छड़ी और डांट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का योंइी छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।
नीतिवचन 30:23
घिनौनी स्त्री का ब्याहा जाना, और दासी का अपनी स्वामिन की वारिस होना।।
लूका 7:2
और किसी सूबेदार का एक दास जो उसका प्रिय था, बीमारी से मरने पर था।
लूका 16:3
तब भण्डारी सोचने लगा, कि अब मैं क्या करूं? क्योंकि मेरा स्वामी अब भण्डारी का काम मुझ से छीन ले रहा है: मिट्टी तो मुझ से खोदी नहीं जाती: और भीख मांगने से मुझे लज्जा आती है।
1 तीमुथियुस 5:6
पर जो भोगविलास में पड़ गई, वह जीते जी मर गई है।