Home Bibles नीतिवचन 24:32 · हिन्दी बाइबिल
नीतिवचन 24:32 · हिन्दी बाइबिल

तब मैं ने देखा और उस पर ध्यानपूर्वक विचार किया; हां मैं ने देखकर शिक्षा प्राप्त की।

Cross references

व्यवस्थाविवरण 13:11

और सब इस्राएली सुनकर भय खाएंगे, और ऐसा बुरा काम फिर तेरे बीच न करेंगे।।

व्यवस्थाविवरण 21:21

तब उस नगर के सब पुरूष उसको पत्थरवाह करके मार डाले, यों तू अपने मध्य में से ऐसी बुराई को दूर करना, तब सारे इस्राएली सुनकर भय खाएंगे।

व्यवस्थाविवरण 32:29

भला होता कि ये बुद्धिमान होते, कि इसको समझ लेते, और अपने अन्त का विचार करते!

अय्यूब 7:17

मनुष्य क्या है, कि तू उसे महत्व दे, और अपना मन उस पर लगाए,

भजन संहिता 4:4

कांपते रहो और पाप मत करो; अपने अपने बिछौने पर मन ही मन सोचो और चुपचाप रहो।

लूका 2:19

परन्तु मरियम ये सब बातें अपने मन में रखकर सोचती रही।

लूका 2:51

तब वह उन के साथ गया, और नासरत में आया, और उन के वश में रहा; और उस की माता ने ये सब बातें अपने मन में रखीं।।

1 कुरिन्थियों 10:6

ये बातें हमारे लिये दृष्टान्त ठहरी, कि जैसे उन्हों ने लालच किया, वैसे हम बुरी वस्तुओं का लालच न करें।

1 कुरिन्थियों 10:11

परन्तु ये सब बातें, जो उन पर पड़ी, दृष्टान्त की रीति पर भी: और वे हमारी चितावनी के लिये जो जगत के अन्तिम समय में रहते हैं लिखी गईं हैं।

यहूदा 1:5

पर यद्यपि तुम सब बात एक बार जान चुके हो, तौभी मैं तुम्हें इस बात की सुधि दिलाना चाहता हूं, कि प्रभु ने एक कुल को मि देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न लानेवालों को नाश कर दिया।

Interlinear

Choose Theme