Home Bibles नीतिवचन 15:23 · हिन्दी बाइबिल
नीतिवचन 15:23 · हिन्दी बाइबिल

सज्जन उत्तर देने से आनन्दित होता है, और अवसर पर कहा हुआ वचन क्या ही भला होता है!

Cross references

1 शमूएल 25:32

दाऊद ने अबीगैल से कहा, इस्राएल का परमेश्वर यहोवा धन्य है, जिस ने आज के दिन मुझ से भेंट करने केलिये तुझे भेजा है।

अय्यूब 6:25

सच्चाई के वचनों में कितना प्रभाव होता है, परन्तु तुम्हारे विवाद से क्या लाभ होता है?

नीतिवचन 12:14

सज्जन अपने वचनों के फल के द्वारा भलाई से तृप्त होता है, और जैसी जिसकी करनी वैसी उसकी भरनी होती है।

नीतिवचन 12:25

उदास मन दब जाता है, परन्तु भली बात से वह आनन्दित होता है।

नीतिवचन 16:13

धर्म की बात बोलनेवालों से राजा प्रसन्न होता है, और जो सीधी बातें बोलता है, उस से वह प्रेम रखता है।

नीतिवचन 16:24

मनभावने वचन मधुभरे छते की नाईं प्राणों को मीठे लगते, और हडि्डयों को हरी- भरी करते हैं।

नीतिवचन 24:26

जो सीधा उत्तर देता है, वह होठों को चूमता है।।

नीतिवचन 25:11

जैसे चान्दी की टोकरियों में सोनहले सेब हों वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है।

सभोपदेशक 3:1

हर एक बात का एक अवसर और प्रत्येक काम का, जो आकाश के नीचे होता है, एक समय है।

यशायाह 50:4

प्रभु यहोवा ने मुझे सीखनेवालों की जीभ दी है कि मैं थके हुए को अपने वचन के द्वारा संभालना जानूं। भोर को वह नित मुझे जगाता और मेरा कान खोलता है कि मैं शिष्य के समान सुनूं।

यूहन्ना 1:37

तब वे दोनों चेले उस की सुनकर यीशु के पीछे हो लिए।

यूहन्ना 11:29

वह सुनते ही तुरन्त उठकर उसके पास आई।

इफिसियों 4:29

कोई गन्दी बात तुम्हारे मुंह से न निकले, पर आवश्यकता के अनुसार वही जो उन्नति के लिये उत्तम हो, ताकि उस से सुननेवालों पर अनुग्रह हो।

Interlinear

Choose Theme