Home Bibles नीतिवचन 1:2 · हिन्दी बाइबिल
नीतिवचन 1:2 · हिन्दी बाइबिल

इनके द्वारा पढ़नेवाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे,

Cross references

व्यवस्थाविवरण 4:5

सुनो, मैं ने तो अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार तुम्हें विधि और नियम सिखाए हैं, कि जिस देश के अधिकारी होने जाते हो उस में तुम उनके अनुसार चलो।

1 राजा 3:9

तू अपने दास को अपनी प्रजा का न्याय करने के लिये समझने की ऐसी शक्ति दे, कि मैं भले बुरे को परख सकूं; क्योंकि कौन ऐसा है कि तेरी इतनी बड़ी प्रजा का न्याय कर सके?

नीतिवचन 2:9

तब तू धर्म और न्याय, और सीधाई को, निदान सब भली- भली चाल समझ सकेगा;

नीतिवचन 4:1

हे मेरे पुत्रो, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ।

नीतिवचन 4:5

बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; उनको भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना।

नीतिवचन 7:4

बुद्धि से कह कि, तू मेरी बहिन है, और समझ को अपनी साथिन बना;

नीतिवचन 8:5

हे भोलो, चतुराई सीखो; और हे मूर्खों, अपने मन में समझ लों

नीतिवचन 8:33

शिक्षा को सुनो, और बुद्धिमान हो जाओ, उसके विषय में अनसुनी न करो।

नीतिवचन 16:16

बुद्धि की प्राप्ति चोखे सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चान्दी से अति योग्य है।

नीतिवचन 17:16

बुद्धि मोल लेने के लिये मूर्ख अपने हाथ में दाम क्यों लिए हैं? वह उसे चाहता ही नहीं।

नीतिवचन 19:20

सम्मति को सुन ले, और शिक्षा को ग्रहण कर, कि तू अन्तकाल में बुद्धिमान ठहरे।

2 तीमुथियुस 3:15

और बालकपन से पवित्रा शास्त्रा तेरा जाना हुआ है, जो तुझे मसीह पर विश्वास करने से उद्धार प्राप्त करने के लिये बुद्धिमान बना सकता है।

Interlinear

Choose Theme