Home Bibles गिनती 3:19 · हिन्दी बाइबिल
गिनती 3:19 · हिन्दी बाइबिल

कहात के पुत्रा जिन से उसके कुल चले उनके नाम ये हैं, अर्थात् अम्राम, यिसहार, हेब्रोन, और उज्जीएल।

Cross references

निर्गमन 6:16

और लेवी के पुत्रा जिन से उनकी वंशावली चली है, उनके नाम ये हैं : अर्थात् गेर्शोन, कहात और मरारी, और लेवी को पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई।

निर्गमन 6:18

और कहात के पुत्रा : अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल थे, और कहात की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई।

निर्गमन 6:20

अम्राम ने अपनी फूफी योकेबेद को ब्याह लिया और उस से हारून और मूसा उत्पन्न हुए, और अम्राम की पूरी अवस्था एक सौ सैंतीस वर्ष की हुई।

गिनती 3:27

फिर कहात से अम्रामियों, यिसहारियों, हेब्रोनियों, और उज्जीएलियों के कुल चले; कहातियों के कुल ये ही हैं।

1 इतिहास 6:18

और कहात के पुत्रा अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल।

1 इतिहास 6:38

कोरह यिसहार का, यिसहार कहात का, कहात लेवी का और लेवी इस्राएल का पुत्रा था।

1 इतिहास 15:5

अर्थात् कहातियों में से ऊरीएल नाम प्रधान को और उसके एक सौ बीस भाइयों को;

1 इतिहास 15:8

एलीसापानियों में से शमायाह नाम प्रधान को और उसके दो सौ भाइयों को;

1 इतिहास 15:17

तब लेवियों ने योएल के पुत्रा हेमान को, और उसके भाइयों में से बेरेक्याह के पुत्रा आसाप को, और अपने भाई मरारियों में से कूशायाह के पुत्रा एतान को ठहराया।

1 इतिहास 23:12

कहात के पुत्रा : अम्राम, यिसहार, हेब्रोन और उज्जीएल चार। अम्राम के पुत्रा : हारून और मूसा।

1 इतिहास 23:18

यिसहार के पुत्रों में से शलोमीत मुख्य ठहरा।

1 इतिहास 25:4

और हेमान के पुत्रों में से, मुक्किरयाह, मत्तन्याह, लज्जीएल, शबूएल, यरीमोत, हनन्याह, हनानी, एलीआता, गि लती, रोममतीएजेर, योशबकाशा, मल्लोती, होतीर और महजीओत।

1 इतिहास 26:1

फिर द्वारपालों के दल ये थे : कोरहियों में से तो मशेलेम्याह, जो कोरे का पुत्रा और आसाप के सन्तानों मेंसे था।

नहेमायाह 12:1

जो याजक और लेवीय शालतीएल के पुत्रा जरूब्बाबेल और येशू के संग यरूशलेम को गए थे, वे ये थे : अर्थात् सरायाह, यिर्मयाह, एज्रा,

जकर्याह 12:13

लेवी के घराने का परिवार अलग और उनकी स्त्रियां अलग; शिमियों का परिवार अलग; और उनकी स्त्रियां अलग;

Interlinear

Choose Theme