Home Bibles नहेमायाह 2:12 · हिन्दी बाइबिल
नहेमायाह 2:12 · हिन्दी बाइबिल

तब मैं थोड़े पुरूषोें को लेकर रात को उठा; मैं ने किसी को नहीं बताया कि मेरे परमेश्वर ने यरूशलेम के हित के लिये मेरे मन में क्या उपजाया था। और अपनी सवारी के पशु को छोड़ कोई पशु मेरे संग न था।

Cross references

उत्पत्ति 32:22

तीसरे दिन लाबान को समाचार मिला, कि याकूब भाग गया है।

यहोशू 10:9

तब यहोशू रातोरात गिलगाल से जाकर एकाएक उन पर टूट पड़ा।

न्यायियों 6:27

तब गिदोन ने अपने संग दस दासों को लेकर यहोवा के वचन के अनुसार किया; परन्तु अपने पिता के घराने और नगर के लोगों के डर के मारे वह काम दिन को न कर सका, इसलिये रात में किया।

न्यायियों 9:32

इसलिये तू अपने संगवालों समेत रात को उठकर मैदान में घात लगा।

एज्रा 7:27

धन्य है हमारे पितरों का परमेश्वर यहोवा, जिस ने ऐसी मनसा राजा के मन में उत्पन्न की है, कि यहोवा के यरूशलेम के भवन को संवारे,

भजन संहिता 51:18

प्रसन्न होकर सिरयोन की भलाई कर, यरूशलेम की शहरपनाह को तू बना,

भजन संहिता 122:6

यरूशलेम की शान्ति का वरदान मांगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!

नीतिवचन 12:23

चतुर मनुष्य ज्ञान को प्रगट नहीं करता है, परन्तु मूढ़ अपने मन की मूढ़ता ऊंचे शब्द से प्रचार करता है।

सभोपदेशक 3:7

फाड़ने का समय, और सीने का भी समय; चुप रहने का समय, और बोलने का भी समय है;

यिर्मयाह 31:33

वह उस वाचा के समान न होगी जो मैं ने उनके पुरखाओं से उस समय बान्धी थी जब मैं उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया, क्योंकि यद्यपि मैं उनका पति था, तौभी उन्हों ने मेरी वह वाचा तोड़ डाली।

यिर्मयाह 32:40

मैं उन से यह वाचा बान्धूंगा, कि मैं कभी उनका संग छोड़कर उनका भला करना न छोड़ूंगा; और अपना भय मैं उनके मन से ऐसा उपजाऊंगा कि वे कभी मुझ से अलग होना न चाहेंगे।

आमोस 5:13

इस कारण जो बुद्धिमान् हो, वह ऐसे समय चुपका रहे, क्योंकि समय बुरा है।।

मीका 7:5

मित्रा पर विश्वास मत करो, परममित्रा पर भी भरोसा मत रखो; वरन अपनी अर्द्धागिन से भी संभलकर बोलना।

मत्ती 2:14

वह रात ही को उठकर बालक और उस की माता को लेकर मि को चल दिया।

मत्ती 10:16

देखो, मैं तुम्हें भेड़ों की नाई भेड़ियों के बीच में भेजता हूं सो सांपों की नाई बुद्धिमान और कबूतरों की नाई भोले बनो।

2 कुरिन्थियों 8:16

और परमेश्वर का धन्यवाद हो, जिस ने तुम्हारे लिये वही उत्साह तितुस के हृदय में डाल दिया है।

याकूब 1:16

हे मेरे प्रिय भाइयों, धोखा न खाओ।

प्रकाशितवाक्य 17:17

क्योंकि परमेश्वर उन के मन में यह डालेगा, कि वे उस की मनसा पूरी करें; और जब तक परमेश्वर के वचन पूरे न हो लें, तब तक एक मन होकर अपना अपना राज्य पशु को दे दें।

Interlinear

Choose Theme