Home Bibles ☰ Books नहेमायाह 11:31 · हिन्दी बाइबिल
नहेमायाह 11:31 · हिन्दी बाइबिल

और बिन्यामीनी गेबा से लेकर मिकमश, अरया और बेतेल और उसके गांवों में;

Cross references

उत्पत्ति 12:8

फिर वहां से कूच करके, वह उस पहाड़ पर आया, जो बेतेल के पूर्व की ओर है; और अपना तम्बू उस स्थान में खड़ा किया जिसकी पच्छिम की ओर तो बेतेल, और पूर्व की ओर ऐ है; और वहां भी उस ने यहोवा के लिये एक वेदी बनाई : और यहोवा से प्रार्थना की

उत्पत्ति 28:19

और उस ने उस स्थान का नाम बेतेल रखा; पर उस नगर का नाम पहिले लूज था।

यहोशू 8:9

तब यहोशू ने उनको भेज दिया; और वे घात में बैठने को चले गए, और बेतेल और ऐ के मध्य में और ऐ की पश्चिम की ओर बैठे रहे; परन्तु यहोशू उस रात को लोगों के बीच टिका रहा।।

यहोशू 18:13

वहां से वह लूज को पहुंचा (जो बेतेल भी कहलाता है), और लूज की दक्खिन अलंग से होते हुए निचले बेथोरोन की दक्खिन ओर के पहाड़ के पास हो अत्रोतस्रार को उतर गया।

यहोशू 18:22

बेतराबा, समारैम, बेतेल,

यहोशू 18:24

कपरम्मोनी, ओप्नी और गेबा; ये बारह नगर और इनके गांव मिले।

1 शमूएल 13:2

फिर शाऊल ने इस्राएलियों में से तीन हजार पुरूषों को अपने लिये चुन लिया; और उन में से दो हजार शाऊल के साथ मिकमाश में और बेतेल के पहाड़ पर रहे, और एक हजार योनातान के साथ बिन्यामीन के गिबा में रहे; और दूसरे सब लोगों को उस ने अपने अपने डेरे में जाने को विदा किया।

1 शमूएल 13:11

शमूएल ने पूछा, तू ने क्या किया? शाऊल ने कहा, जब मैं ने देखा कि लोग मेरे पास से इधर उधर हो चले हैं, और तू ठहराए हुए :दनों के भीतर नहीं आया, और पलिश्ती मिकपाश में इकट्ठे हुए हैं,

1 शमूएल 13:23

और पलिश्तियों की चौकी के सिपाही निकलकर मिकमाश की घाटी को गए।।

नहेमायाह 7:30

रामा और गेबा के मनुष्य छेसौ इक्कीस।

नहेमायाह 7:32

बेतेल और ऐ के मनुष्य एक सौ तेईस।

नहेमायाह 12:29

और बेतगिलगाल से, और गेबा और अज्माबेत के खेतों से इकट्ठे हुए; क्योंकि गवैयों ने यरूशलेम के आस- पास गांव बसा लिये थे।

यशायाह 10:28

वह अरयात् में आया है, और मिग्रोन में से होकर आगे बढ़ गया है; मिकमाश में उस ने अपना सामान रखा है।

Interlinear

Choose Theme