Home Bibles ☰ Books मत्ती 9:4 · हिन्दी बाइबिल
मत्ती 9:4 · हिन्दी बाइबिल

यीशु ने उन के मन की बातें मालूम करके कहा, कि तुम लोग अपने अपने मन में बुरा विचार क्यों कर रहे हो?

Cross references

भजन संहिता 44:21

तो क्या परमेश्वर इसका विचार न करता? क्योंकि वह तो मन की गुप्त बातों को जानता है।

भजन संहिता 139:2

तू मेरा उठना बैठना जानता है; और मेरे विचारों को दूर ही से समझ लेता है।

यहेजकेल 38:10

परमेश्वर यहोवा यों कहता है, उस दिन तेरे मन में ऐसी ऐसी बातें आएंगी कि तू एक बुरी युक्ति भी निकालेगा;

मत्ती 12:25

उस ने उन के मन की बात जानकर उन से कहा; जिस किसी राज्य में फूट होती है, वह उजड़ जाता है, और कोई नगर या घराना जिस में फूट होती है, बना न रहेगा।

मत्ती 16:7

वे आपस में विचार करने लगे, कि हम तो रोटी नहीं लाए।

मरकुस 2:8

यीशु ने तुरन्त अपनी आत्मा में जान लिया, कि वे अपने अपने मन में ऐसा विचार कर रहे हैं, और उन से कहा, तुम अपने अपने मन में यह विचार क्यों कर रहे हो?

मरकुस 8:16

वे आपस में विचार करके कहने लगे, कि हमारे पास तो रोटी नहीं है।

मरकुस 12:15

तो क्या कैसा को कर देना उचित है, कि नहीं? हम दें, या न दें? उस ने उन का कपट जानकर उन से कहा; मुझे क्यों परखते हो? एक दीनार मेरे पास लाओ, कि मैं देखूं।

लूका 5:22

यीशु ने उन के मन की बातें जानकर, उन से कहा कि तुम अपने मनों में क्या विवाद कर रहे हो?

लूका 6:8

परन्तु वह उन के विचार जानता था; इसलिये उसने सूखे हाथवाले मनुष्य से कहा; उठ, बीच में खड़ा हो: वह उठ खड़ा हुआ।

लूका 7:40

यह सुन यीशु ने उसके उत्तर में कहा; कि हे शमौन मुझे तुझ से कुछ कहना है वह बोला, हे गुरू कह।

लूका 9:46

फिर उन में यह विवाद होने लगा, कि हम में से बड़ा कौन है?

Interlinear

Choose Theme