Home Bibles ☰ Books मत्ती 26:17 · हिन्दी बाइबिल
मत्ती 26:17 · हिन्दी बाइबिल

अखमीरी रोटी के पर्व्व के पहिले दिन, चेले यीशु के पास आकर पूछने लगे; तू कहां चाहता है कि हम तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?

Cross references

निर्गमन 12:6

और इस महीने के चौदहवें दिन तक उसे रख छोड़ना, और उस दिन गोधूलि के समय इस्राएल की सारी मण्डली के लोग उसे बलि करें।

निर्गमन 12:18

पहिले महीने के चौदहवें दिन की सांझ से लेकर इक्कीसवें दिन की सांझ तक तुम अखमीरी रोटी खाया करना।

निर्गमन 13:6

सात दिन तक अखमीरी रोटी खाया करना, और सातवें दिन यहोवा के लिये पर्ब्ब मानना।

लैव्यव्यवस्था 23:5

पहिले महीने के चौदहवें दिन को गोधूलि के समय यहोवा का फसह हुआ करे।

गिनती 28:16

फिर पहिले महीने के चौदहवें दिन को यहोवा का फसह हुआ करे।

व्यवस्थाविवरण 16:1

आबीब के महीने को स्मरण करके अपने परमेश्वर यहोवा के लिय फसह का पर्व्व मानना; क्योंकि आबीब महीने में तेरा परमेश्वर यहोवा रात को तुझे मि से निकाल लाया।

मत्ती 3:15

यीशु ने उस को यह उत्तर दिया, कि अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धार्मिकता को पूरा करना उचित है, तब उस ने उस की बात मान ली।

मत्ती 17:24

जब वे कफरनहूम में पहुंचे, तो मन्दिर के लिये कर लेनेवालों ने पतरस के पास आकर पूछा, कि क्या तुम्हारा गुरू मन्दिर का कर नहीं देता? उस ने कहा, हां देता तो है।

मत्ती 26:19

सो चेलों ने यीशु की आज्ञा मानी, और फसह तैयार किया।

मरकुस 14:12

अखमीरी रोटी के पर्व्व के पहिले दिन, जिस में से फसह का बलिदान करते थे, उसके चेलों ने उस से पूछा, तू कहां चाहता है, कि हम जाकर तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करे?

लूका 22:7

तब अखमीरी रोटी के पर्व्व का दिन आया, जिस में फसह का मेम्ना बली करना अवश्य था।

Interlinear

Choose Theme