Home Bibles मत्ती 25:18 · हिन्दी बाइबिल
मत्ती 25:18 · हिन्दी बाइबिल

परन्तु जिस को एक मिला था, उस ने जाकर मिट्टी खोदी, और अपने स्वामी के रूपये छिपा दिए।

Cross references

नीतिवचन 18:9

जो काम में आलस करता है, वह खोनेवाले का भाई ठहरता है।

नीतिवचन 26:13

आलसी कहता है, कि मार्ग में सिंह है, चौक में सिंह है!

हाग्गै 1:2

सेनाओं का यहोवा यों कहता है, ये लोग कहते हैं कि यहोवा का भवन बनाने का समय नहीं आया है।

मलाकी 1:10

भला होता कि तुम में से कोई मन्दिर के किवाड़ों को बन्द करता कि तुम मेरी वेदी पर व्यर्थ आग जलाने न पाते! सेनाओं के यहोवा का यह वचन है, मैं तुम से कदापि प्रसन्न नहीं हूं, और न तुम्हारे हाथ से भेंट ग्रहण करूंगा।

लूका 19:20

तीसरे ने आकर कहा; हे स्वामी देख, तेरी मोहर यह है, जिसे मैं ने अंगोछे में बान्ध रखी।

इब्रानियों 6:12

ताकि तुम आलसी न हो जाओ; बरन उन का अनुकरण करो, जो विश्वास और धीरज के द्वारा प्रतिज्ञाओं के वारिस होते हैं।

2 पतरस 1:8

क्योंकि यदि ये बातें तुम में वर्तमान रहें, और बढ़ती जाएं, तो तुम्हें हमारे प्रभु यीशु मसीह के पहचानने में निकम्मे और निष्फल न होने देंगी।

Interlinear

Choose Theme