Home Bibles मत्ती 14:35 · हिन्दी बाइबिल
मत्ती 14:35 · हिन्दी बाइबिल

और वहां के लोगों ने उसे पहचानकर आस पास के सारे देश में कहला भेजा, और सब बीमारों को उसके पास लाए।

Cross references

मत्ती 4:24

और सारे सूरिया में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो नाना प्रकार की बीमारियों और दुखों में जकड़े हुए थे, और जिन में दुष्टात्माएं थीं और मिर्गीवालों और झोले के मारे हुओं को उसके पास लाए और उस ने उन्हें चंगा किया।

मरकुस 1:28

सो उसका नाम तुरन्त गलील के आस पास के सारे देश में हर जगह फैल गया।।

मरकुस 2:1

कई दिन के बाद वह फिर कफरनहूम में आया और सुना गया, कि वह घर में है।

मरकुस 3:8

और यहूदिया, और यरूशलेम और इदूमिया से, और यरदन के पार, और सूर और सैदा के आसपास से एक बड़ी भीड़ यह सुनकर, कि वह कैसे अचम्भे के काम करता है, उसके पास आई।

मरकुस 6:55

आसपास के सारे देश में दोड़े, और बीमारों को खांटों पर डालकर, जहां जहां समाचार पाया कि वह है, वहां वहां लिए फिरे।

Interlinear

Choose Theme