Home Bibles ☰ Books मत्ती 1:3 · हिन्दी बाइबिल
मत्ती 1:3 · हिन्दी बाइबिल

यहूदा से फिरिस, और यहूदा और तामार से जोरह उत्पन्न हुए; और फिरिस से हिद्दॊन उत्पन्न हुआ, और हिद्दॊन से एराम उत्पन्न हुआ।

Cross references

उत्पत्ति 38:6

और यहूदा ने तामार नाम एक स्त्री से अपने जेठे एर का विवाह कर दिया।

उत्पत्ति 38:11

तब यहूदा ने इस डर के मारे, कि कहीं ऐसा न हो कि अपने भाइयों की नाई शेला भी मरे, अपनी बहू तामार से कहा, जब तक मेरा पुत्रा शेला सियाना न हो तब तक अपने पिता के घर में विधवा की बैठी रह, सो तामार अपने पिता के घर में जाकर रहने लगी।

उत्पत्ति 38:24

और तीन महीने के पीछे यहूदा को यह समाचार मिला, कि तेरी बहू तामार ने व्यभिचार किया है; वरन वह व्यभिचार से गर्भवती भी हो गई है। तब यहूदा ने कहा, उसको बाहर ले आओ, कि वह जलाई जाए।

उत्पत्ति 38:29

जब उस ने हाथ समेट लिया, तब उसका भाई उत्पन्न हो गया: तब उस धाय ने कहा, तू क्यों बरबस निकल आया है ? इसलिये उसका नाम पेरेस रखा गया।

उत्पत्ति 46:12

और यहूदा के एर, ओनान, शेला, पेरेस, और जेरह नाम पुत्रा हुए तो थे; पर एर और ओनान कनान देश में मर गए थे।

गिनती 26:20

और यहूदा के जिन पुत्रों से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् शेला, जिस से शेलियों का कुल चला; और पेरेस जिस से पेरेसियों का कुल चला; और जेरह, जिस से जेरहियों का कुल चला।

रूत 4:18

पेरेस की यह वंशावली है, अर्थात् पेरेस से हेब्रोन,

1 इतिहास 2:1

इस्राएल के ये पुत्रा हुए; रूबेन, शिमोन, लेवी, सहूदा, इस्साकार, जबूलून, दान।

1 इतिहास 4:1

यहूदा के पुत्रा : पेरेस, हेस्रोन, कम , हूर और शोबाल।

1 इतिहास 9:6

और जेरह के वंश में से यूएल, और इनके भई, ये छे सौ नब्बे हुए।

लूका 3:33

और वह अम्मीनादाब का, और वह अरनी का, और वह हिद्दॊन का, और वह फिरिस का, और वह यहूदाह का।

Interlinear

Choose Theme