Home Bibles ☰ Books मरकुस 6:29 · हिन्दी बाइबिल
मरकुस 6:29 · हिन्दी बाइबिल

यह सुनकर उसके चेले आए, और उस की लोथ को उठाकर कब्र में रखा।

Cross references

1 राजा 13:29

तब उस बूढ़े नबी ने परमेश्वर के जन की लोथ उठाकर गदहे पर लाद ली, और उसके लिये छाती पीटने लगा, और उसे मिट्टी देने को अपने नगर में लौटा ले गया।

2 इतिहास 24:16

और दाऊदपुर में राजाओं के बीच उसको मिट्टी दी गई, क्योंकि उस ने इस्राएल में और परमेश्वर के और उसके भवन के विषय में भला किया था।

मत्ती 14:12

और उसके चेलों ने आकर और उस की लोथ को ले जाकर गाढ़ दिया और जाकर यीशु को समाचार दिया।।

मत्ती 27:57

जब सांझ हुई तो यूसुफ नाम अरिमतियाह का एक धनी मनुष्य जो आप ही यीशु का चेला था आया: उस ने पीलातुस के पास जाकर यीशु की लोथ मांगी।

प्रेरितों के काम 8:2

और भक्तों ने स्तिफनुस को कब्र में रखा; और उसके लिये बड़ा विलाप किया।

Interlinear

Choose Theme