Home Bibles मरकुस 5:43 · हिन्दी बाइबिल
मरकुस 5:43 · हिन्दी बाइबिल

फिर उस ने उन्हें चिताकर आज्ञा दी कि यह बात कोई जानने न पाए और कहा; कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।।

Cross references

मत्ती 8:4

यीशु ने उस से कहा; देख, किसी से न कहना परन्तु जाकर अपने आप को याजक को दिखला और जो चढ़ावा मूसा ने ठहराया है उसे चढ़ा, ताकि उन के लिये गवाही हो।

मत्ती 9:30

और उन की आंखे खुल गई और यीशु ने उन्हें चिताकर कहा; सावधान, कोई इस बात को न जाने।

मत्ती 12:16

और उन्हें चिताया, कि मुझे प्रगट न करना।

मत्ती 17:9

जब वे पहाड़ से उतर रहे थे तब यीशु ने उन्हें यह आज्ञा दी; कि जब तक मनुष्य का पुत्रा मरे हुओं में से न जी उठे तब तक जो कुछ तुम ने देखा है किसी से न कहना।

मरकुस 1:43

तब उस ने उसे चिताकर तुरन्त विदा किया।

मरकुस 3:12

और उस ने उन्हें बहुत चिताया, कि मुझे प्रगट न करना।।

मरकुस 7:36

तब उस ने उन्हें चिताया कि किसी से न कहना; परन्तु जितना उस ने उन्हें चिताया उतना ही वे और प्रचार करने लगे।

लूका 5:14

तब उस ने उसे चिताया, कि किसी से न कह, परन्तु जाके अपने आप को याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने चढ़ावा ठहराया है उसे चढ़ा; कि उन पर गवाही हो।

लूका 8:56

तब उसके प्राण फिर आए और वह तुरन्त उठी; फिर उस ने आज्ञा दी, कि उसे कुछ खाने को दिया जाए।

लूका 24:30

जब वह उन के साथ भोजन करने बैठा, तो उस ने रोटी लेकर धन्यवाद किया, और उसे तोड़कर उन को देने लगा।

लूका 24:42

उन्हों ने उसे भूनी मछली का टुकड़ा दिया।

यूहन्ना 5:41

मैं मनुष्यों से आदर नहीं चाहता।

प्रेरितों के काम 10:41

उस को परमेश्वर ने तीसरे दिन जिलाया, और प्रगट भी कर दिया है।

Interlinear

Choose Theme