Home Bibles ☰ Books मरकुस 5:39 · हिन्दी बाइबिल
मरकुस 5:39 · हिन्दी बाइबिल

तब उस ने भीतर जाकर उस से कहा, तुम क्यों हल्ला मचाते और रोते हो? लड़की मरी नहीं, परन्तु सो रही है।

Cross references

दानिय्येल 12:2

और जो भूमि के नीचे सोए रहेंगे उन में से बहुत से लोग जाग उठेंगे, कितने तो सदा के जीवन के लिये, और कितने अपनी नामधराई और सदा तक अत्यन्त घिनौने ठहरने के लिये।

यूहन्ना 11:11

उस ने ये बातें कहीं, और इस के बाद उन से कहने लगा, कि हमारा मित्रा लाजर सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूं।

प्रेरितों के काम 20:10

परन्तु पौलुस उतरकर उस से लिपट गया, और गले लगाकर कहा; घबराओ नहीं; क्योंकि उसका प्राण उसी में है।

1 कुरिन्थियों 11:30

इसी कारण तुम में से बहुत से निर्बल और रोगी हैं, और बहुत से सो भी गए।

1 थिस्सलुनीकियों 4:13

हे भाइयों, हम नहीं चाहते, कि तुम उनके विषय में जो सोते हैं, अज्ञान रहो; ऐसा न हो, कि तुम औरों की नाई शोक करो जिन्हें आशा नहीं।

1 थिस्सलुनीकियों 5:10

वह हमारे लिये इस कारण मरा, कि हम चाहे जागते हों, चाहे सोते हों: सब मिलकर उसी के साथ जीएं।

Interlinear

Choose Theme