मरकुस 10:28 · हिन्दी बाइबिल
पतरस उस से कहने लगा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं।
Cross references
सभोपदेशक 3:6
ढूंढ़ने का समय, और खो देने का भी समय; बचा रखने का समय, और फेंक देने का भी समय है;
मत्ती 4:20
वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
मत्ती 4:22
वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।।
मत्ती 19:27
इस पर पतरस ने उस से कहा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़ के तेरे पीछे हो लिये हैं: तो हमें क्या मिलेगा?
मरकुस 1:16
गलील की झील के किनारे किनारे जाते हुए, उस ने शमौन और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुवे थे।
लूका 14:33
इसी रीति से तुम में से जो कोई अपना सब कुछ त्याग न दे, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता।
लूका 18:28
पतरस ने कहा; देख, हम तो घर बार छोड़कर तेरे पीछे हो लिये हैं।
फिलिप्पियों 3:7
परन्तु जो जो बातें मेरे लाभ की थीं, उन्हीं को मैं ने मसीह के कारण हानि समझ लिया है।