Home Bibles ☰ Books लूका 8:22 · हिन्दी बाइबिल
लूका 8:22 · हिन्दी बाइबिल

फिर एक दिन वह और उसके चेले नाव पर चढ़े, और उस ने उन से कहा; कि आओ, झील के पार चलें: सो उन्हों ने नाव खोल दी।

Cross references

मत्ती 8:18

यीशु ने अपनी चारों ओर एक बड़ी भीड़ देखकर उस पार जाने की आज्ञा दी।

मत्ती 8:23

जब वह नाव पर चढ़ा, तो उसके चेले उसके पीछे हो लिए।

मत्ती 14:22

और उस ने तुरन्त अपने चेलों को बरबस नाव पर चढ़ाया, कि वे उस से पहिले पार चले जाएं, जब तक कि वह लोगों को विदा करे।

मरकुस 4:35

उसी दिन जब सांझ हुई, तो उस ने उन से कहा; आओ, हम पार चलें,।

मरकुस 5:21

जब यीशु फिर नाव से पार गया, तो एक बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई; और वह झील के किनारे था।

मरकुस 6:45

तब उस ने तुरन्त अपने चेलों को बरबस नाव पर चढाया, कि वे उस से पहिले उस पार बैतसैदा को चले जांए, जब तक कि वह लोगों को विदा करे।

मरकुस 8:13

और वह उन्हें छोड़कर फिर नाव पर चढ़ गया और पार चला गया।।

लूका 5:1

जब भीड़ उस पर गिरी पड़ती थी, और परमेश्वर का वचन सुनती थी, और वह गन्नेसरत की झील के किनारे पर खड़ा था, तो ऐसा हुआ।

लूका 8:23

पर जब नाव चल रही थी, तो वह सो गया: और झील पर आन्धी आई, और नाव पानी से भरने लगी और वे जोखिम में थे।

यूहन्ना 6:1

इन बातों के बाद यीशु गलील की झील अर्थात् तिबिरियास की झील के पास गया।

Interlinear

Choose Theme