लूका 24:53 · हिन्दी बाइबिल
और लगातार मन्दिर में उपस्थित होकर परमेश्वर की स्तुति किया करते थे।।
Cross references
मत्ती 28:20
और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं।।
मरकुस 16:20
और उन्हों ने निकलकर हर जगह प्रचार किया, और प्रभु उन के साथ काम करता रहा, और उन चिन्हों के द्वारा जो साथ साथ होते थे वचन को, दृढ़ करता रहा। आमीन।।
प्रेरितों के काम 2:46
और वे प्रति दिन एक मन होकर मन्दिर में इकट्ठे होते थे, और घर घर रोटी तोड़ते हुए आनन्द और मन की सीधाई से भोजन किया करते थे।
प्रेरितों के काम 5:41
वे इस बात से आनन्दित होकर महासभा के साम्हने से चले गए, कि हम उसके नाम के लिये निरादर होने के योग्य हो ठहरे।
प्रकाशितवाक्य 22:21
प्रभु यीशु का अनुग्रह पवित्रा लोगों के साथ रहे। आमीन।।