Home Bibles ☰ Books लूका 12:35 · हिन्दी बाइबिल
लूका 12:35 · हिन्दी बाइबिल

तुम्हारी कमरें बन्धी रहें, और तुम्हारे दीये जलते रहें।

Cross references

1 राजा 18:46

तब यहोवा की शक्ति एलिरयाह पर ऐसी हुई; कि वह कमर बान्धकर अहाब के आगे आगे यिज्रेल तक दौड़ता चला गया।

नीतिवचन 31:17

वह अपनी कटि को बल के फेंटे से कसती है, और अपनी बाहों को दृढ़ बनाती है।

यशायाह 5:27

उन में कोई थका नहीं न कोई ठोकर खाता है; कोई ऊंघने वा सोनेवाला नहीं, किसी का फेंटा नहीं खुला, और किसी के जूतों का बन्धन नहीं टूटा;

यशायाह 11:5

उसकी कटि का फेंटा धर्म और उसकी कमर का फेंटा सच्चाई होगी।।

मत्ती 5:16

उसी प्रकार तुम्हारा उजियाला मनुष्यों के साम्हने चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में हैं, बड़ाई करें।।

मत्ती 25:1

तब स्वर्ग का राज्य उन दस कुंवारियों के समान होगा जो अपनी मशालें लेकर दूल्हे से भेंट करने को निकलीं।

मत्ती 25:4

परन्तु समझदारों ने अपनी मशालों के साथ अपनी कुप्पियों में तेल भी भर लिया।

मत्ती 25:7

तब वे सब कुंवारियां उठकर अपनी अपनी मशलें ठीक करने लगीं।

इफिसियों 6:14

सो सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मीकता की झिलम पहिन कर।

फिलिप्पियों 2:15

ताकि तुम निर्दोष और भोले होकर टेढ़े और हठीले लोगों के बीच परमेश्वर के निष्कलंक सन्तान बने रहो, (जिन के बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों की नाईं दिखाई देते हो)।

1 पतरस 1:13

इस कारण अपनी अपनी बुद्धि की कमर बान्धकर, और सचेत रहकर उस अनुग्रह की पूरी आशा रखो, जो यीशु मसीह के प्रगट होने के समय तुम्हें मिलनेवाला है।

Interlinear

Choose Theme