लैव्यव्यवस्था 7:29 · हिन्दी बाइबिल
इस्त्राएलियों से इस प्रकार कह, कि जो यहोवा के लिये मेलबलि चढ़ाए वह उसी मेलबलि में से यहोवा के पास भेंट ले आए;
Cross references
लैव्यव्यवस्था 3:1
और यदि उसका चढ़ावा मेंलबलि का हो, और यदि वह गाय- बैलों मे से किसी को चढ़ाए, तो चाहे वह पशु नर हो या मादा, पर जो निर्दोष हो उसी को वह यहोवा के आगे चढ़ाए।
लैव्यव्यवस्था 7:11
और मेलबलि की जिसे कोई यहोवा के लिये चढ़ाए व्यवस्था यह है।
लैव्यव्यवस्था 9:20
और उन्हों ने चरबी को छातियों पर रखा; और उस ने वह चरबी वेदी पर जलाई,
कुलुस्सियों 1:20
और उसके क्रूस पर बहे हुए लोहू के द्वारा मेल मिलाप करके, सब वस्तुओं को उसी के द्वारा से अपने साथ मेल कर ले चाहे वे पृथ्वी पर की हों, चाहे स्वर्ग में की।
1 यूहन्ना 1:7
पर यदि जैसा वह ज्योति में है, वैसे ही हम भी ज्योति में चलें, तो एक दूसरे से सहभागिता रखते हैं; और उसके पुत्रा यीशु मसीह का लोहू हमें सब पापों से शुद्ध करता है।