Home Bibles लैव्यव्यवस्था 24:17 · हिन्दी बाइबिल
लैव्यव्यवस्था 24:17 · हिन्दी बाइबिल

फिर जो कोई किसी मनुष्य को प्राण से मारे वह निश्चय मार डाला जाए।

Cross references

उत्पत्ति 9:5

और निश्चय मैं तुम्हारा लोहू अर्थात् प्राण का पलटा लूंगा : सब पशुओं, और मनुष्यों, दोनों से मैं उसे लूंगा : मनुष्य के प्राण का पलटा मै एक एक के भाई बन्धु से लूंगा।

उत्पत्ति 9:6

जो कोई मनुष्य का लोहू बहाएगा उसका लोहू मनुष्य ही से बहाया जाएगा क्योंकि परमेश्वर ने मनुष्य को अपने ही स्वरूप के अनुसार बनाया है।

निर्गमन 21:12

जो किसी मनुष्य को ऐसा मारे कि वह मर जाए, तो वह भी निश्चय मार डाला जाए।

गिनती 35:30

और जो कोई किसी मनुष्य को मार डाले वह साक्षियों के कहने पर मार डाला जाए, परन्तु एक ही साक्षी की साक्षी से कोई न मार डाला जाए।

व्यवस्थाविवरण 19:11

परन्तु यदि कोई किसी से बैर रखकर उसकी घात में लगे, और उस पर लपककर उसे ऐसा मारे कि वह मर जाए, और फिर उन नगरों में से किसी में भाग जाए,

व्यवस्थाविवरण 27:24

शापित हो वह जो किसी को छिपकर मारे। तब सब लोग कहें, आमीन।।

Interlinear

Choose Theme