दानियों के कुल का सोरावासी मानोह नाम एक पुरूष था, जिसकी पत्नी के बांझ होने के कारण कोई पुत्रा न था।
Cross references
सारै तो बांझ थी; उसके संतान न हुई।
अब्राम की पत्नी सारै के कोई सन्तान न थी : और उसके हाजिरा नाम की एक मिद्दी लौंडी थी।
इसहाक की पत्नी तो बांझ थी, सो उस ने उसके निमित्त यहोवा से बिनती की: और यहोवा ने उसकी बिनती सुनी, सो उसकी पत्नी रिबका गर्भवती हुई।
दान इस्राएल का एक गोत्रा होकर अपने जातिभाइयों का न्याय करेगा।।
और नीचे के देश में ये हैं; अर्थात् एशताओल सोरा, अशना,
सातवीं चिट्ठी कुलों के अनुसार दानियों के गोत्रा के नाम पर निकली।
और उसके दो पत्नियां थीं; एक का तो नाम हन्ना और दूसरी का पनिन्ना था। और पनिन्ना के तो बालक हुए, परन्तु हन्ना के कोई बालक न हुआ।
और किर्यत्यारीम के कुल अर्थात् यित्री, पूती, शूमाती और मिश्राई और इन से सोराई और एश्ताओली निकले।
क्योंकि इलीशिबा बांझ थी, और वे दोनों बूढ़े थे।।