न्यायियों 10:1 · हिन्दी बाइबिल
अबीमेलेक के बाद इस्राएल के छुड़ाने के लिये तोला नाम एक इस्साकारी उठा, वह दोदो का पोता और पूआ का पुत्रा था; और एप्रैम के पहाड़ी देश के शामीर नगर में रहता था।
Cross references
यहोशू 15:48
और पहाड़ी देश में ये हैं; अर्थात् शामीर, यत्तीर, सोको,
न्यायियों 2:16
तौभी यहोवा उनके लिये न्यायी ठहराता था जो उन्हें लूटनेवाले के हाथ से छुड़ाते थे।
न्यायियों 3:9
तब इस्राएलियों ने यहोवा की दोहाई दी, और उसने इस्राएलियों के लिये कालेब के छोटे भाई ओत्नीएल नाम एक कनजी छुड़ानेवाले को ठहराया, और उस ने उनको छुड़ाया।
न्यायियों 3:27
वहां पहुंचकर उस ने एप्रैम के पहाड़ी देश में नरसिंगा फूंका; तब इस्राएली उसके संग होकर पहाड़ी देश से उसके पीछे पीछे नीचे गए।
न्यायियों 12:8
उसके बाद बेतलेहेम का निवासी इबसान इस्राएल का न्याय करने लगा।